Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित:राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया शुभारंभ, 60 कंपनियों ने दिए अवसर

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर परिसर में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ने किया। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ने दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मेले में टाटा और हिंडाल्को सहित कुल 60 प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरियां दे रही है। इस वृहद रोजगार मेले में कुशल (स्किल) और अकुशल (नॉन-स्किल) दोनों तरह के डिग्री धारकों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और मुद्रा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने की बात कही। मंत्री ने जोर दिया कि सरकार युवाओं को उनके हुनर के अनुसार काम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी बड़े स्तर पर ऐसे रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने सभी युवाओं से सरकारी योजनाओं से जुड़ने और अभ्युदय कोचिंग का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और जो चयनित नहीं हो सके, उन्हें भविष्य के मेलों में पुनः शामिल होने के लिए प्रेरित किया। राज्य मंत्री ने राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार और विपिन सिंह सहित कई युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और योग्य युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने वृहद रोजगार मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें तथा अपने कौशल का निरंतर विकास करते रहें। अंत में उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य युवाओं को भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसके लिए उन्होने सेवायोजन विभाग की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह से वृहद आयोजन के लिए कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनपद युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के उददेश्य से कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि जो युवा स्वयं रोगगार सृजक बनना चाहते है वे सी0एम0युवा उद्यमी विकास योजना के तहत व्याज मुक्त लोन ले सकते है। राज्य मंत्री के प्रयासों से जनपद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। निर्माणाधीन रिंग रोड के बन जाने से कनेक्टिविटी में भी वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में जनपद नित विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, उपनिदेशक सेवायोजन विभाग रवि शेखर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज और ओम गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा:उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर सम्मानित
    Next Article
    बेंगलुरु-पुणे तर्ज पर स्मार्ट होगी कचहरी से बेतियाहाता की सड़क:अंडरग्राउंड होंगे सभी तार, रास्ते में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment