Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं:बोलीं- घर आकर अच्छा लगा; CM शुभेंदु के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी

    19 hours ago

    1

    0

    निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद नई दिल्ली से कोलकाता पहुंचीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर तसलीमा ने कहा- ‘उन्हें वापस आकर बहुत अच्छा लगा। कोलकाता उनका दूसरा घर है।' तसलीमा 1993 में उपन्यास लज्जा की वजह से बांग्लादेश से निर्वासित होना पड़ा था। इसके बाद वह कोलकाता आ गई थीं। 2007 में विरोध प्रदर्शन के बाद कोलकाता छोड़ना पड़ा था। वे एक अगस्त को पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी और मशहूर लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। तसलीमा के स्वागत की फोटोज 2007 में कोलकाता छोड़ना पड़ा था नवंबर 2007 में तस्लीमा को कोलकाता छोड़ना पड़ा था। उस समय उनकी आत्मकथा 'द्विखंडित' के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए थे। किताब पर प्रतिबंध की मांग की थी। इस विरोध के चलते तत्कालीन पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें राज्य से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली ले जाया गया और फिर वे विदेश चली गई थीं। 1994 से निर्वासित जीवन जी रही तस्लीमा तस्लीमा का जन्म बांग्लादेश के मैमनसिंह में हुआ था। वे 1994 से निर्वासित जीवन जी रही हैं। उनके लेखन के कारण उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं। उनके उपन्यास 'लज्जा' से उन्हें पहचान मिली। इस किताब में भारत में बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न को दिखाया गया था, जिसका कट्टरपंथी समूहों ने कड़ा विरोध किया था। ये खबर भी पढ़ें: 19 साल बाद कोलकाता वापसी पर बोलीं तसलीमा-यह घर वापसी: खुशी और दर्द दोनों के साथ लौट रही हूं, एक अगस्त को CM के साथ कार्यक्रम कोलकाता। निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौट रही हूं। तस्लीमा 1 अगस्त को एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी और लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ से कांवड़ लेने हरिद्वार गए 4 दोस्तों की मौत:नहर में नहाने उतरे, एक को बचाने के लिए तीन कूदे; तेज बहाव में बहे
    Next Article
    पहली बार वंदेभारत ट्रेन से ट्रांसप्लांटेशन के लिए पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment