Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश टेस्ट टीम में तस्कीन अहमद की वापसी:वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे, अफगानिस्तान सीरीज में आराम मिला था

    6 hours ago

    1

    0

    तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की बांग्लादेश टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरेंगे। 31 साल के तस्कीन को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से आराम दिया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज से पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम जारी की। यह मैच 28 अक्टूबर से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। नाहिद राणा बाहर, लिटन दास की वापसी नाहिद राणा चोट की जांच के लिए इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। पुरानी चोट के कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके दूसरे टेस्ट तक लौटने की संभावना भी कम है। विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टीम में उपलब्ध रहेंगे। वे कूल्हे की हड्डी की चोट के कारण UAE में हुई त्रिकोणीय सीरीज नहीं खेल पाए थे। चयनकर्ताओं ने तस्कीन अहमद के साथ हसन महमूद, इबादत हुसैन और शोरफुल इस्लाम को पेस अटैक में शामिल किया है। ताइजुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और नईम हसन टीम के 3 स्पिनर हैं। बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जाकर अली, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन और शोरफुल इस्लाम। ---------------------------------------- इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंडिया-ए के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम जारी, 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल; राइस मारियू कप्तान न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। यह सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी। इसका उद्देश्य 19 नवंबर से शुरू होने वाली सीनियर टीमों की 2 टेस्ट की सीरीज से पहले रेड-बॉल तैयारी करना है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    परविंदर अवाना BCCI जूनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बने:दिल्ली, इंडिया-A और IPL में खेल चुके; फर्स्ट क्लास में 191 विकेट लिए
    Next Article
    सिर्फ 2 T20I मैच खेलने वाला खिलाड़ी बना जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष, BCCI ने कुल 4 सदस्यों का किया ऐलान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment