Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत की DM ने लंगूर से की अटखेलियां,VIDEO:जमीन पर बैठकर 'मटरू' से बात की, जाने लगीं तो खींची साड़ी

    5 hours ago

    1

    0

    बागपत की डीएम अस्मिता लाल का एक लंगूर के साथ अठखेलियां करते हुए वीडियो सामने आया है। लंगूर का नाम मटरू है। डीएम ने उसे उसके नाम से पुकारा। वो जमीन पर बैठकर उसे दुलारती हैं। उसका हाथ पकड़ती हैं। इस दौरान लंगूर भी डीएम की उंगुली पकड़ लेता है। इस दौरान करीब डीएम करीब 5 मिनट तक उसके साथ खेलती नजर आतरी हैं। यह वीडियो गुरुवार की दोपहर का है। जो आज सामने आया है। मौके के विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान वो कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। डीएम अस्मिता लाल को धरने की सूचना मिली तो वे खुद किसानों के बीच ज्ञापन लेने पहुंच गईं। इस दौरान किसानों के साथ पास एक लंगूर भी आकर बैठ गया। ये लंगूर अक्सर डीएम कार्यालय के आसपास देखा जाता है। लोगों ने इसका नाम मटरू रख दिया है। डीएम की नजर लंगूर पर पड़ी तो वो जमीन पर बैठकर उसके साथ खेलने लीं। लंगूर डीएम के हाथ को पकड़ता है तो वो कहती है नो मटरू…इस पर साथ बैठे किसान हंस पड़ते हैं। वो कहते हैं कि मैडम नो कहने से वो मान नहीं जाएगा। ये सुनकर डीएम भी हंस पड़ती हैं। करीब पांच मिनट तक वो डीएम लंगूर के साथ खेलती हैं। जब वो जाने लगती हैं तो लंगूर उनकी साड़ी पकड़ लेता है। इस दौरान डीएम अपनी साड़ी को उससे छुड़ाने का प्रयास करती हैं। एक बार में वो साड़ी नहीं छोड़ता तो किसान उसके हाथ से साड़ी छुड़ाते हैं। तब डीएम वापस अपनी ऑफिस चली जाती हैं। IAS अस्मिता लाल पशु प्रेम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बागपत में बेजुबान जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए अस्थायी रैन बसेरों का निर्माण कराया है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसले भी तैयार करवाए हैं। 2015 बैच की IAS अफसर हैं अस्मिता लाल दिल्ली की रहने वाली अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पहली बार जिलाधिकारी का प्रभार मिला है। इससे पहले, वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थीं। गाजियाबाद की सीडीओ रहते हुए इन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जमकर काम किया है। जिसे लेकर वो अक्सर चर्चा में रहीं। --------------- ये खबर भी पढ़ें मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर 15 से ज्यादा गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे हमलावर बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 50 साल का था। वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुई, जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 20 घंटे बाद ग्रामीण का शव मिला:तालाब में गन्ना खाते समय डूबा था, किशोरी ने देखा था
    Next Article
    किशोरी से दुष्कर्म-आत्महत्या में चार दोषियों को 7-7 साल सजा:बुलंदशहर कोर्ट का फैसला, 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment