Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में 95 पेटी अवैध शराब जब्त:तीन तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान निवाड़ा चौकी क्षेत्र से तीन गाड़ियों में ले जाई जा रही 95 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अभियान चला रही थी। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की बॉर्डर चौकी निवाड़ा का है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर यहां चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट वाली तीन संदिग्ध गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया। चालकों ने रफ्तार बढ़ाई, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर तीनों गाड़ियों को रोक लिया। गाड़ियों की तलाशी लेने पर उनमें से कुल 95 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। यह शराब हरियाणा से बागपत में तस्करी के लिए लाई जा रही थी। आशंका है कि होली के अवसर पर इसे विभिन्न क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। पुलिस ने बाघु गांव निवासी अंकित, रोहित और आकाश को गिरफ्तार किया है। ये तीनों ही अलग-अलग गाड़ियों में भरकर शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्विफ्ट और एक वेन्यू कार भी जब्त की है। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि तीनों शातिर अभियुक्तों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज पुलिस ने 25 वारंटी और 3 अपराधी गिरफ्तार किए:एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान, जेल भेजने की तैयारी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में शुद्धिकरण के बाद संतोष शुक्ला की घर वापसी:वैदिक मंदिर में शुद्धिकरण के बाद हिंदू धर्म में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment