Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में शुद्धिकरण के बाद संतोष शुक्ला की घर वापसी:वैदिक मंदिर में शुद्धिकरण के बाद हिंदू धर्म में शामिल

    10 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में संतोष शुक्ला को रविवार को आश्रम वैदिक मंदिर में शुद्धिकरण के बाद पुनः हिंदू धर्म में शामिल कराया गया। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन और मंत्रोच्चार कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मध्यप्रदेश के सागर जिले के पथरिया हाट गांव निवासी संतोष शुक्ला के कथित धर्म परिवर्तन मामले में यह नया मोड़ माना जा रहा है। 10 साल पहले मजदूरी के लिए गए थे छत्तीसगढ़ बताया गया कि संतोष शुक्ला करीब 10 वर्ष पहले मजदूरी के लिए छत्तीसगढ़ में एक ढाबे पर काम करते थे। वहीं उनकी मुलाकात प्रतापगढ़ के बदरुल जमां, कल्लू, नईम और निजाम जैनुद्दीन से हुई। आरोप है कि आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें मजदूरी, शादी और घर बसाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उन्हें जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटिलिया साड़देई गांव लाया गया। मतांतरण और उत्पीड़न का आरोप संतोष शुक्ला का आरोप है कि गांव लाने के बाद उनका मतांतरण कराकर नाम शेर खान रख दिया गया। इसी नाम से आधार कार्ड भी बनवाया गया। उनका कहना है कि उनसे कलमा पढ़वाया जाता था। घर जाने की बात करने पर मारपीट की जाती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मांस खाने के लिए मजबूर किया जाता था। 22 फरवरी को पुलिस चौकी पहुंचे मामला 22 फरवरी को सामने आया, जब संतोष शुक्ला किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस चौकी डेरवा पहुंचे और मदद मांगी। उन्होंने खुद को हिंदू बताते हुए बंधक बनाकर मजदूरी कराने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है। रविवार को हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इसे आस्था और न्याय की जीत बताया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 95 पेटी अवैध शराब जब्त:तीन तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां बरामद
    Next Article
    कौशांबी में विवाहिता दो बच्चों संग लापता, जीजा पर आरोप:भाई ने बहन और बच्चों को गायब करने की शिकायत दर्ज कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment