Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में बाइक सवार दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला:दोनों गंभीर घायल, एक के हाथ-पैर की हड्डी टूटी; पुरानी रंजिश में केस दर्ज, तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के जिवाना गांव के पास बाइक सवार दो भाइयों सुभाष और संजीव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। दोनों किशनपुर बराल से सामान लेकर लौट रहे थे। गांव के पास रास्ते में उनकी बाइक रोककर हमला किया गया। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई संजीव के साथ बाइक से लौट रहे थे। गांव के पास विपिन और उसके भतीजे आर्यन ने उनकी बाइक रोक ली और हमला कर दिया। सुभाष का आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया। संजीव के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हमले में संजीव के दोनों हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। वहीं सुभाष के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुभाष ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उनका आरोप है कि दोनों आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी रंजिश के चलते रास्ते में रोककर हमला किया गया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सुभाष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला:सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज मोलनापुर जाएगा, परिवार से मिलेगा
    Next Article
    बारिश की चेतावनी पर फतेहपुर में स्कूल बंद:अत्यधिक बारिश के अलर्ट के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment