Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में कनेक्टिविटी फेल होने से गैस बुकिंग ठप:एजेंसियों पर लगी लोगों की लंबी लाइन, संचालक बोले- पर्याप्त एलपीजी गैस उपलब्ध

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में ऑनलाइन सिस्टम की कनेक्टिविटी फेल होने के कारण गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग न हो पाने से लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं को इन दिनों कनेक्टिविटी फेल होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और गोदामों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या आने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है। कनेक्टिविटी फेल होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन बुकिंग न होने की वजह से उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गैस उपभोक्ता रहमान ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार कनेक्टिविटी फेल होने के कारण उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं एजेंसी पर पहुंचे राहुल ने भी बताया कि वह लगातार तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है। फिलहाल उपभोक्ता इस समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम कब तक सामान्य होगा, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफीपुर में 6 करोड़ से स्टेडियम बनवा रहा हूं:BJP विधायक बम्बालाल बोले– राजकीय महाविद्यालय बनवाने की इच्छा, कटरी अब पिछड़ा इलाका नहीं रहा
    Next Article
    उन्नाव में अलविदा जुमे की नमाज पर कड़ी सुरक्षा:ड्रोन से की गई निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment