Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफीपुर में 6 करोड़ से स्टेडियम बनवा रहा हूं:BJP विधायक बम्बालाल बोले– राजकीय महाविद्यालय बनवाने की इच्छा, कटरी अब पिछड़ा इलाका नहीं रहा

    1 hour ago

    1

    0

    सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बम्बालाल दिवाकर का कहना है कि मैंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी कराई। विकास के मामले में मेरा क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं अपने काम के बल पर खुद को पूरे नंबर दूंगा। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल में कराए गए कामों को लेकर खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही है। पिछले कई सालों में सफीपुर विधानसभा में भी कई विकास कार्य हुए हैं। मेरा मानना है कि विकास के मामले में हम पीछे नहीं हैं, इसलिए मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर दूंगा। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम कौन सा रहा? जवाब: कई बड़े काम हुए हैं। सफीपुर में एक भव्य अग्निशमन केंद्र बना है। यहां उप-मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है। बच्चों के खेलने के लिए लगभग 6 करोड़ की लागत से एक स्टेडियम बन रहा है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। कटरी क्षेत्र को पहले काफी पिछड़ा माना जाता था, वहां बारिश में पानी भर जाता था। वहां अब कई नई सड़कें और पुल बनाए गए हैं। अब कटरी क्षेत्र पहले जैसा नहीं रहा। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप अभी तक नहीं करा पाए? जवाब: मेरी सबसे बड़ी इच्छा यह रही है कि सफीपुर क्षेत्र को एक राजकीय महाविद्यालय मिले। यदि यहां महाविद्यालय बन जाता है तो क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले समय में हमारा प्रयास रहेगा कि सफीपुर में एक महाविद्यालय स्थापित कराया जाए। सवाल: क्या इस बार भी आप चुनाव में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी का सिपाही कभी खुद को दावेदार नहीं कहता। पार्टी का जो भी निर्देश होगा, उसी के अनुसार हम काम करेंगे। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब : टिकट का फैसला कोई व्यक्ति विशेष नहीं करता। यह निर्णय पार्टी की कमेटी और शीर्ष नेतृत्व का है। जो भी पार्टी का निर्णय होगा, हम उसका सम्मान करेंगे। मैं पहले भी पार्टी का कार्यकर्ता था और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा। मेरा उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा करना है और भविष्य में भी इसी दिशा में काम जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अलविदा की नमाज पर भारी पुलिस बल तैनात:बड़ा इमामबाड़ा पर इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान था
    Next Article
    बागपत में कनेक्टिविटी फेल होने से गैस बुकिंग ठप:एजेंसियों पर लगी लोगों की लंबी लाइन, संचालक बोले- पर्याप्त एलपीजी गैस उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment