Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अलविदा जुमे की नमाज पर कड़ी सुरक्षा:ड्रोन से की गई निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में रमजान माह के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा की विस्तृत योजना पहले ही तैयार कर ली गई थी। कोतवाली थाना क्षेत्र सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रमजान के अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यदि अगले शनिवार को ईद पड़ती है, तो उससे पहले एक और जुमे की नमाज हो सकती है, इसलिए प्रशासन ने अभी से पूरी तैयारियां कर ली हैं। जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। वे अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे और तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही, मस्जिदों और नमाज स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। नमाज अदा करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जनपद में अलविदा जुमे की नमाज को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में कनेक्टिविटी फेल होने से गैस बुकिंग ठप:एजेंसियों पर लगी लोगों की लंबी लाइन, संचालक बोले- पर्याप्त एलपीजी गैस उपलब्ध
    Next Article
    ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को टक्कर मारी:चालक और डिवाइडर पर सिंचाई कर रहा मजदूर गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment