Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में ओवरलोड ट्रक पर ₹51,250 का जुर्माना:एडीएम-एसपी ने चलाया चेकिंग अभियान, चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

    14 hours ago

    1

    0

    बागपत में एडीएम विनीत उपाध्याय और एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मवीकला गांव के समीप चलाए गए इस अभियान के दौरान एक ओवरलोड ट्रक पर ₹51,250 का भारी जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी किए गए। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। ओवरलोड वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और यातायात नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अभद्र टिप्पणी पर शिकायतें:राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग
    Next Article
    Chand Mera Dil BO Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला अनन्या-लक्ष्य का जादू, वीकेंड पर कमाई में आया उछाल, तोड़े इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment