Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अभद्र टिप्पणी पर शिकायतें:राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    15 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। दोनों दलों ने एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों को लेकर पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई हैं। यह विवाद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बयानों के बाद शुरू हुआ। विवाद की शुरुआत 20 मई को हुई, जब राहुल गांधी ने रायबरेली में 'स्वाभिमान रैली' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को 'गद्दार' करार दिया था। इस बयान के बाद रायबरेली के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गईं। उसी दिन, 20 मई को, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल किया। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ-साथ पूर्व सांसद सोनिया गांधी और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं। उन्होंने यह भी लिखा कि अगर वह रायबरेली में होते तो राहुल गांधी का गला दबा देते। इसके विरोध में, 22 मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट में राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा के जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने सदर कोतवाली प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र देकर राहुल गांधी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। जवाब में, 23 मई को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनेश प्रताप सिंह ने गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है और राहुल गांधी का गला दबाने की धमकी दी है, जो एक गंभीर अपराध है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को संज्ञान में लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जांच के दौरान निकले हुए तत्वों के आधार पर कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में एक लाख का इनामी रवि यादव मुठभेड़:पुलिस ने 25 दिन बाद फरार आरोपी को मार गिराया, दूल्हे की रास्ते में गाड़ी रोककर की थी हत्या
    Next Article
    बागपत में ओवरलोड ट्रक पर ₹51,250 का जुर्माना:एडीएम-एसपी ने चलाया चेकिंग अभियान, चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment