Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में रीजनल पार्क का विरोध:किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के सांकरोद और मविकला गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर रीजनल पार्क बनाने की योजना तैयार की जा रही है, जिसके लिए वे अपनी जमीन नहीं देना चाहते। किसानों का कहना है कि रीजनल पार्क के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण होने पर उन्हें कम मुआवजा मिलेगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। प्रदर्शन कर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जमीन का जबरन अधिग्रहण किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता विनोद चौधरी ने बताया कि रीजनल पार्क में जमीन जाने पर किसानों को मौजूदा बाजार दर से बहुत कम मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जमीन की दरें काफी अधिक हैं, जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चौधरी ने यह भी बताया कि रीजनल पार्क की योजना सामने आने के बाद से निजी बिल्डर लगातार गांवों में पहुंच रहे हैं और किसानों को लुभाकर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीनों के बचाव के लिए लगातार विरोध कर रहे हैं और यदि जबरन अधिग्रहण हुआ तो वे गांव-गांव जाकर रणनीति तैयार कर एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर दर्जनों किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर निशा ने एंकर पर लगाया अश्लील कमेन्ट का आरोप:बोलीं- पहले भी मेरी बॉडी और शादी पर किया है टिप्पणी, देखिए VIDEO
    Next Article
    लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पीटा:बलरामपुर में कॉलर पकड़कर मारा, पति को नौकरी से निकालने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment