Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में सरकारी चकरोड पर कब्जा, किसान की फसल फंसी:श्रीराम ने DM ऑफिस मे शिकायत की, 6 बीघा गेहूं खेत में पड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    बागपत तहसील क्षेत्र के मवीखुर्द गांव में एक किसान ने सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। किसान का आरोप है कि चकरोड बंद होने के कारण उसकी कटी हुई गेहूं की फसल पिछले 20 दिनों से खेत में फंसी हुई है। गांव निवासी श्रीराम ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके चक तक जाने वाली सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। श्रीराम के अनुसार, उनके लगभग 6 बीघा खेत में गेहूं की फसल 20 दिनों से कटी पड़ी है। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वह फसल को घर नहीं ला पा रहे हैं, जिससे उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मौखिक रूप से रास्ता खुलवाने के कई प्रयास विफल रहे हैं। किसान ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर चकरोड की पैमाइश करे और उसे कब्जामुक्त कराए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो। कलेक्ट्रेट प्रभारी ज्योति शर्मा ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    BLW की जनसभा में अव्यवस्था पर हंगामा-नारेबाजी:दो मेडिकल छात्राएं बेहोश; सड़क जाम कर प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक
    Next Article
    लखनऊ में 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:सुलतानपुर रोड-दुलारमऊ में बिना ले-आउट मंजूरी चल रही थी प्लाटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment