Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में श्मशान में मिला महिला का शव:पुलिस को सूचना मिलने पर छोड़कर भागा पति, 3 पत्नियों की मौत के बाद की थी चौथी शादी

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात यमुना खादर स्थित श्मशान घाट में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास उसका पति बैठा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पास बैठा था पति महिला की पहचान काजल (24) पत्नी चंद्रपाल निवासी पट्टी धंधान, छपरौली के रूप में हुई है। मंगलवार रात करीब दो बजे छपरौली कस्बे के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने श्मशान घाट में एक व्यक्ति को महिला के शव के पास बैठे देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां चंद्रपाल मिला, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। शव पर मिला लोनकायक अस्पताल का टैग पुलिस को महिला के शव पर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल का टैग लगा मिला। अस्पताल से जानकारी करने पर महिला की पहचान काजल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, काजल का अस्पताल में कैंसर का उपचार चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसकी मौत बीमारी के चलते हुई थी, लेकिन शव को श्मशान घाट में इस तरह छोड़े जाने और पति के मौके से फरार होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पहले तीन पत्नियों की भी हो चुकी है मौत पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय चंद्रपाल दिल्ली के शाहदरा में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसने चार शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी रेखा, दूसरी पूनम और तीसरी पत्नी ममता की भी मौत हो चुकी है। तीसरी पत्नी की करीब छह माह पहले मौत हुई थी। इसके बाद चंद्रपाल ने काजल से चौथी शादी की थी। पहले तीनों पत्नियां दिल्ली की रहने वाली थीं। बेटे से पूछताछ, पति की तलाश चंद्रपाल के तीन बेटे राजकुमार, निखिल और देवेंद्र हैं। तीनों छपरौली कस्बे में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने चंद्रपाल के बेटे राजकुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, उसने महिला को पहचानने से इनकार किया। फिलहाल पुलिस चंद्रपाल की तलाश कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। सीओ अंशु जैन ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फरार पति की तलाश जारी है। मामले की कई पहलुओं से जांच जारी है
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:गोविंद नगर थाने में समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
    Next Article
    दुधवा के बाघों और वनकर्मियों की कहानी अब किताब में:लखनऊ जू में ‘टाइगर गार्डियंस ऑफ दुधवा’ का विमोचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment