Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में युवक पर हमला, गंभीर चोटें:गांव निवासी युवक , एसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार

    2 hours ago

    2

    0

    बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव में एक युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठे हैं। पीड़ित के भाई ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि यह घटना 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे हुई। अमित के भाई अंकित पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में अंकित को गंभीर चोटें आईं और सिर बचाने के प्रयास में उनके हाथ की दो उंगलियां भी कट गईं। इस मामले में थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, पीड़ित अमित का आरोप है कि पुलिस ने मामले में सही धाराएं नहीं लगाई हैं और जांच में लापरवाही बरती जा रही है। अमित ने यह भी आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद, उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई। अब आरोपी पीड़ित और उसके परिवार को खुलेआम जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। अमित ने मामले के विवेचक पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि जांच किसी अन्य निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए और हमले में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सूरज राय से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसपी सूरज राय ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्र सम्मान समारोह:मानदेय बढ़कर 18,000 रुपए होने पर 400 शिक्षामित्रों को किया सम्मानित
    Next Article
    बोन टीबी से उबर बनीं ‘टीबी चैंपियन’:अब गांव-गांव फैला रहीं जागरूकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment