Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत पुलिस ने 25 हजार के इनामी गौकश को दबोचा:रमाला पुलिस और सर्विलांस टीम ने दिल्ली से की गिरफ्तारी

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत की रमाला थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी गौकश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरशद को दिल्ली से पकड़ा गया। उस पर गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक, बागपत ने अरशद की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। इसके बाद रमाला पुलिस और सर्विलांस टीम ने उसकी तलाश तेज की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके से उसे धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त अरशद दिल्ली का निवासी है। उस पर बागपत के दोघट थाना में गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी मामले में वह वांछित था और उस पर इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि इनामी गौकश के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यादव महासभा ने फिल्म पर जताई कड़ी आपत्ति:सीतापुर में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, रिलीज पर रोक और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शंकराचार्य के अपमान पर सुल्तानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:राजेश तिवारी बोले- हिस्ट्रीशीटर के आरोप पर बीजेपी का निंदनीय प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment