Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यादव महासभा ने फिल्म पर जताई कड़ी आपत्ति:सीतापुर में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, रिलीज पर रोक और कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने यदुवंशी समाज से जुड़ी भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए एक कथित वेब/फिल्म यादव जी कि लव स्टोरी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने तथा इसके निर्माताओं व कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि एक प्रोडक्शन हाउस द्वारा “यादव जी की लव स्टोरी” नामक फिल्म का निर्माण किया गया है। आरोप है कि इस फिल्म में एक विशेष जाति को लक्षित करते हुए आपत्तिजनक प्रेम प्रसंग दिखाया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। संगठन का कहना है कि किसी भी जाति विशेष को चिन्हित कर उसे किसी अन्य धर्म या संदर्भ से जोड़कर फिल्म बनाना निंदनीय है और इससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंच सकती है। संगठन का आरोप है कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से प्रदेश के शांत वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने आशंका जताई है कि यदि फिल्म को रिलीज की अनुमति दी गई तो इससे सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उस पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म निर्माताओं और इसमें शामिल कलाकारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की सामग्री के निर्माण पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव के पास पहलवान नहीं, इसलिए सत्ता से बाहर:संजय निषाद बोले- मुलायम सिंह यादव अखाड़े में पहलवान तैयार करते थे
    Next Article
    बागपत पुलिस ने 25 हजार के इनामी गौकश को दबोचा:रमाला पुलिस और सर्विलांस टीम ने दिल्ली से की गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment