Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ग्रस्त इलाके में ‘ड्रोन दीदी’ कर रहीं एंटी लार्वा छिड़काव:वाराणसी में नगर निगम ने जिम्मेदारी दी है, 10 मिनट में एक एकड़ में छिड़काव हो रहा

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बाढ़ के पानी के उतरने के बाद फैलने वाले संक्रमण रोगों को फैलने से निपटने के लिए नगर निगम ने बड़ी तैयारी की है। निगम ने वाराणसी की फेमस ड्रोन दीदियों को इन इलाकों में मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए हायर किया है। रविवार की शाम में ड्रोन दीदी आशा देवी ने कोनिया वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। मच्छर जनित रोगों की आशंका को 90 प्रतिशत तक खत्म किया। बता दें की ड्रोन दीदी सरकार की पहल है। जिसके द्वारा किसानों के खेतों में कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है। निगम ने इस बार उससे एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए मदद ली है। कोनिया के सपा पार्षद अमरदेव यादव ने ड्रोन दीदी के साथ कोनिया घाट इलाके में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया। ऐसे में दैनिक भास्कर ने कोनिया घाट पहुंचकर ड्रोन दीदी और पार्षद से बात कर इस व्यवस्था और ड्रोन की क्षमता और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। पढ़िए रिपोर्ट … देखिए 3 तस्वीरें … अब जानिए ड्रोन दीदी ने क्या बताया … साल 2024 में आशा बनी ड्रोन दीदी ड्रोन दीदी आशा देवी हरहुआ ब्लॉक के भपुरवांकलां गांव की रहने वाली हैं। जिनकी ट्रेनिंग साल 2024 में ड्रोन पायलट के रूप में हुई और वो ड्रोन दीदी कहलायीं। आशा ने बताया - हम लोगों को सरकार की तरफ से सब्सिडी पर यह ड्रोन दिया गया है। जिससे हम लोग किसानों की मदद करते हैं और उसके हर पौधे तक पहुंचकर कीटनाशक का छिड़काव करते हैं। इस काम के लिए हमें सराहा भी गया है। और हमारा आल इंडिया का परमिट है। हम कहीं भी जाकर यह सुविधा दे सकते हैं। निगम ने एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए बुलाया ड्रोन दीदी आशा देवी ने बताया - नगर निगम ने हमें एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए बुलाया है। ऐसे में हम लोग आज कोनिया वार्ड के पार्षद के साथ यहां आये हैं और कोनिया घाट इलाके में जलजमाव पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया है। यह कार्य कब तक चलेगा यह नगर निगम तय करेगा। आज पहला दिन है। अन्य वार्डों में भी दीदियां ऐसी व्यवस्था कर रही हैं। सेटेलाइट से कनेक्ट होकर चलता है ड्रोन ड्रोन दीदी ने बताया - यह ड्रोन 10 लीटर कीटनाशक एक बार में लेकर हवा में फ्लाई करता है। इसका बैटरी बैकअप 15 मिनट का होता है। इसके अलावा यह पूरी तरह से सेटेलाइट बेस्ड है। इसमें पहले लोकेशन डालनी होती है। जिसे वह सिस्टम में अपने आप अपडेट कर उस जगह की लोकेशन चेक करता है और उड़ने में कोई खतरा नहीं है। इस बात की सूचना देने के बाद यह उड़ना शुरू कर करता है। जिसे कंसोल से चलाया जाता है। एक दिन में 20 बार फ्लाई कर सकते हैं। अब जानिए पार्षद अमरदेव यादव ने क्या बताया… ड्रोन से हो रहा छिड़काव, निगम की पहल वार्ड नंबर 68 के पार्षद अमरदेव ने बताया- वर्तमान समय में बाढ़ आने से काफी गन्दगी तटवर्ती इलाकों में बढ़ गई है। इसलिए नगर आयुक्त ने एंटी लार्वा का छिड़काव करवाने की व्यवस्था की है। इस बार यह काम ड्रोन से हो रहा है। यह पहली बार है की ड्रोन से छिड़काव कराया जा रहा है। वार्ड के रेड जोन में छिड़काव पार्षद ने बताया- हमारे क्षेत्र में पहली बार ऐसी व्यवस्था की गयी है। इससे अनुमान है की किसी भी प्रकार की बिमारी नहीं होगी किसी को और एंटी लार्वा की वजह से संक्रमण रोग भी नहीं फैलेगा। यह पूरे वार्ड के रेड जोन में छिड़काव करेंगी। अब जानिए क्या है ड्रोन दीदी और वाराणसी में कितनी महिलाएं बनीं ड्रोन पायलट … वाराणसी में 9 महिलाएं ड्रोन पायलट वाराणसी जिले की 9 महिलाओं को रिमोट पायलट ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट मिल चुका है। महिलाओं को प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय की ड्रोन अकादमी में 10 दिन की ट्रेनिंग दिलाई गई थी। इसके बाद इन्हें तीन दिन की ड्रोन फ्लाई की एडवांस ट्रेनिंग भी दी गई थी, जिससे कृषि कार्य के लिए वे ड्रोन का इस्तेमाल कर रही हैं। एक एकड़ में 10 मिनट में 10 लीटर रसायन का छिड़काव एक एकड़ खेत में ड्रोन 10 मिनट में 10 लीटर रसायन का छिड़काव कर सकता है। प्रशिक्षित महिलाओं को 15 लाख का ड्रोन और इलेक्ट्रिक ऑटो भी प्रदान किया गया। ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बारिश का अलर्ट, सुबह छाए बादल:1 जून से अब तक 57 प्रतिशत ज्यादा बारिश, धूप निकलने पर बढ़ेगी उमस
    Next Article
    रानी पद्मावती का जौहर कायरता नहीं बहादुरी:स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, धर्म परिवर्तन पर भी तंज कसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment