Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोगस कंपनियों से करोड़ों की टैक्स चोरी, दो पर FIR:फर्जी दस्तावेजों से कराया था GST रजिस्ट्रेशन, राजस्व की क्षति हुई

    4 hours ago

    1

    0

    फर्जी पते पर बोगस कंपनी के नाम पर GST रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ो रुपए का लेन-देन कर टैक्स चोरी के दो मामले सामने आए हैं। घटना की जानकारी होने पर राज्य कर विभाग ने दोनों कारोबारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 एवं उत्तर प्रदेश, केंद्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नजीराबाद और रायपुरवा में दर्ज कराई गई FIR नजीराबाद थाने में राज्य कर अधिकारी पंकज रावत की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार मेसर्स पीके ट्रेडर्स के स्वामी पुष्पेंद्र सिंह निवासी गुरैथा मुरादाबाद ने 27 मई 2025 को दर्शनपुरवा में स्थित पते पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया था। 20 नवंबर 2025 को जांच के दौरान सामने आया कि उक्त पता फर्जी दस्तावेज के आधार पर जीएसटी पंजीकरण कराया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्म ने 20 नवंबर तक 16.44 करोड़ रुपए की बिक्री दिखाई, जिससे सरकार को 3.54 करोड़ रुपये की राजस्व की क्षति हुई है। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रायपुरवा में सहायक आयुक्त डॉ. सुनील कुमार में मुकदमा दर्ज कराया कि मेसर्स श्री बालाजी इंटरप्राइजेस के स्वामी जयपाल सिंह निवासी रूप नगर पंजाब ने फर्जी पते पर जीएसटी पंजीकरण कराया। जांच के दौरान कंपनी मौजूद नहीं थी। आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 13.67 करोड़ रुपए की बिक्री दिखाई। जिससे राजस्व को नुकसान हुआ है। रायपुरवा थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर रजिस्ट्रार ऑफिस में 'ऑफिस खर्च' के नाम पर वसूली:बैनामा के बाद मांगे गए 2000 रुपये, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
    Next Article
    टीएसआई पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप:जालौन में जिला न्यायालय के बाहर प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment