Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में टोल फ्री की मांग:UP-42 वाहनों को छूट देने की उठी आवाज, होली तक आंदोलन स्थगित

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में संचालित तीन टोल प्लाजाओं पर स्थानीय वाहनों को छूट देने की मांग को लेकर मंगलवार को सोहावल तहसील परिसर में लोगों ने जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जिस तरह बस्ती जिले में स्थानीय वाहनों को टोल से छूट दी गई है, उसी तर्ज पर अयोध्या में भी यूपी-42 नंबर की गाड़ियों को टोल मुक्त किया जाए। दरअसल, अयोध्या जनपद में लखनऊ हाईवे, प्रयागराज हाईवे और रायबरेली हाईवे पर तीन टोल प्लाजा संचालित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के काम, व्यापार और आवागमन के लिए उन्हें कई बार टोल से गुजरना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जबकि पड़ोसी जिले में राहत दी गई है, यहां किसी प्रकार की छूट नहीं मिल रही। धरने के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सोहावल सविता राजपूत और सीओ सदर अरविंद सोनकर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर टोल मैनेजर की मौजूदगी में प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि उनकी मांग जायज है और स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर राहत मिलनी चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के समक्ष उठाया जाएगा और जल्द वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। करीब घंटे भर चली बातचीत के बाद यह सहमति बनी कि होली पर्व तक आंदोलन स्थगित रखा जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर संवाद जारी रहेगा। समिति ने कहा कि यदि तय समय सीमा में सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे टकराव नहीं, समाधान चाहते हैं। यदि बातचीत के जरिए रास्ता निकलता है तो यह पूरे क्षेत्र के हित में टकराव से बचा जा सकता हैं ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 28 फरवरी को शुरू होगा ग्रीन कॉरिडोर:मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री करेंगे दूसरे फेज का उद्घाटन; 9KM लंबा है
    Next Article
    लखनऊ में गोधन समागम में जुटे किसान:पशुधन मंत्री ने किया सम्मानित, बोले- स्वदेशी नस्ल संरक्षण पर ध्यान देने से आय दोगुनी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment