Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी पार्टी ने संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने उन्हें सामाजिक न्याय का प्रहरी बताया, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने जौनपुर स्थित अपने जिला कार्यालय में सोमवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रसंत गाडगे महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला महासचिव आरिफ हबीब ने संत गाडगे महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालकर की। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सामाजिक सुधारों और कर्मयोगी जीवन पर विस्तृत चर्चा हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रसंत गाडगे बाबा निष्काम कर्मयोगी और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उन्होंने छुआछूत, रूढ़िवाद, पाखंडवाद, आडंबर और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों का सदैव विरोध किया। मौर्य ने बताया कि संत गाडगे महाराज ने महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय और छात्रावासों का निर्माण कराया। उन्होंने ये सभी कार्य भीख मांगकर किए, लेकिन अपने पूरे जीवन में अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। वे धर्मशालाओं के बरामदे या आसपास के किसी वृक्ष के नीचे ही अपना जीवन व्यतीत करते थे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव नैपाल, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव और सूर्यभान यादव सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ. रामसूरत पटेल, रामकेश बिंद, पूनम यादव, शिवांगी यादव, सोनी सेठ, पिंकी साहू, जितेंद्र शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, धीरज बिंद, दिलीप प्रजापति, प्रदीप पाल एडवोकेट, अरविंद यादव, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, धर्मेंद्र सोनकर, आसिफ शाह, प्रीतम पटेल, विशाल कन्नौजिया और धरम कन्नौजिया सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेट्रो में पहले दिन नहीं मिले टिकट:भारी भीड़ के कारण यात्री मायूस लौटे, कनेक्टिविटी में भी समस्या
    Next Article
    प्रयागराज में फूल और गुलाल से फागुनी उत्सव का आगाज:रंगारंग कार्यक्रम में साकिब ‘बादल’ साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment