Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICDS और आंगनवाड़ी केंद्र होंगे सुदृढ़ीकरण:जिलाधिकारी श्रुति ने की बैठक, औद्योगिक प्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

    1 hour ago

    1

    0

    कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के सुदृढ़ीकरण और आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिक निर्माण पर एक बैठक हुई। इसमें जनपद के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का उपयोग करना था। जिलाधिकारी ने इस पहल के लिए औद्योगिक संस्थानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले 0-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगा। बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता से उन्हें सीखने में मदद मिलेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिक निर्माण के लिए औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं और उनसे सहयोग प्राप्त करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग केंद्र और जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गोधन समागम में जुटे किसान:पशुधन मंत्री ने किया सम्मानित, बोले- स्वदेशी नस्ल संरक्षण पर ध्यान देने से आय दोगुनी होगी
    Next Article
    मेरठ मेट्रो में पहले दिन नहीं मिले टिकट:भारी भीड़ के कारण यात्री मायूस लौटे, कनेक्टिविटी में भी समस्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment