Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू ने 3 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश:लखनऊ में प्रेमी संग सास का गला दबाकर निकाले जेवर, लूट दिखाने का था प्लान

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के महानगर में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में 22 मार्च को पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी (किराए) को जेल भेज दिया है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 3 दिन पहले हत्या की साजिश रची थी। हत्या को लूट दिखाने का प्लान बनाया था। हत्या के बाद जेवर उतारकर छिपा दिए थे। पुलिस ने जेवर भी बरामद कर लिए हैं। मृतक महिला का परिजनों ने भैंसाकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी बहू के तीनों बच्चे अपने पिता के साथ घर पर ही हैं। घटना महानगर थाना क्षेत्र के निशांतगंज की है। 21 मार्च को यहां रहने वाली निर्मला देवी (69) का शव घर में मिला था। घर में 8 किराएदार रहते हैं निर्मला देवी (69) निशातगंज गली नंबर-3 में रहती थीं। उनका बेटा त्रिदेश वर्मा (40), बहू रंजना वर्मा, पोता आदित्य, पोती अंशिका और सांवी भी उनके साथ रहते थे। निर्मला के पति राजाराम वर्मा सचिवालय से रिटायर्ड थे। उनकी 2 साल पहले मौत हो चुकी है। निर्मला का बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में किला पावर हाउस में संविदा पर तैनात है। पोता डिलीवरी बॉय का काम करता है। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर निर्मला का परिवार रहता है। फर्स्ट फ्लोर पर 8 किराएदार हैं। इसमें ही एक कमरे में बहू रंजना का प्रेमी राजन शर्मा भी रहता था। पोते ने देखा दादी का शव 21 मार्च को त्रिदेश जॉब पर गया था। बहू रंजना और छोटी बेटी सांवी घर पर थीं। पोता डिलीवरी देने चला गया था। बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी। पोता शाम 4 बजे घर लौटा। अंदर जाकर देखा तो कमरे में दादी के हाथ-पैर बंधे थे और वह बेहोश पड़ी थीं। पोते ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग आए उन्होंने चेक किया तो निर्मला देवी की मौत हो चुकी थी। इस पर उसने पिता को फोन कर बुलाया और मां को भी कॉल किया। मां रंजना थोड़ी देर बाद राजन के साथ घर पहुंची। डॉग सूंघते हुए प्रेमी के पास जाकर रुका, CCTV बंद मिला पुलिस ने बताया कि बहू रोते हुए सबसे पूछने लगी कि इन्हें क्या हो गया है। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। डॉग सूंघते हुए प्रेमी राजन के पास जाकर रुक गया। आसपास खड़े सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। पुलिस ने CCTV चेक किए तो दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच कैमरे बंद मिले। इससे पुलिस को संदेह हो गया कि कोई घर का ही व्यक्ति इसमें शामिल है। 4 बजे के बाद के फुटेज में बहू प्रेमी के साथ बाहर दिखाई दी। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। 3 महीने बाद ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गई पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बुजुर्ग सास दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधक बाधा बन रही थी। तीन साल पहले गौरया कुरी शिवान बिहार निवासी राजन शर्मा मकान में किराए पर रहने आया। तीन-चार महीने गुजर जाने के बाद ही मकान मालिक त्रिदेश कुमार की पत्नी रंजना से राजन की बातचीत होने लगी तथा एक दूसरे के नजदीक आ गए। लगातार दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिवार को लग गई थी भनक दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक पति व सास को लग गई थी। रंजना का अपने पति से आए दिन वाद-विवाद एवं झगड़ा होता रहता था। जिससे रंजना की सास निर्मला देवी को बुरा लगता था और वह अपने लड़के त्रिदेश कुमार का पक्ष लेती थी। जिससे रंजना अपनी सास से काफी नाराज रहती थी। रंजना के हरकतों से बाज न आने पर तीन दिन पहले से सास अलग अपना खाना बना रही थी। रंजना की तीन दिन पहले से ही राजन के साथ मिलकर अपनी सास को मारने की योजना बना रही थी। घटना वाले दिन रंजना ने बुलाया और हाथ बांधकर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के लूट दिखाने के लिए मृतका के जेवर आदि को ले जाकर छिपा दिया। ------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए… किराएदार के प्यार में बहू ने सास को मार डाला:लखनऊ में हाथ-पैर बांधकर गला दबाया, CCTV बंद किए; खोजी कुत्ते ने पकड़ा लखनऊ में 36 साल की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। वजह थी- सास प्रेमी से मिलने का विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात की। फिर कार से बाहर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की
    Next Article
    झांसी में भाजपा महानगर के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित:28 सदस्यीय टीम में 20 नए चेहरे, 12 सामान्य, 11 पिछ़ड़ा और 4 एससी ने पाई जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment