Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहु ने प्रेमी के साथ दबाया था सास का गला:पति से कहा- अम्मी को आया साइलेंट अटैक, ननद से लड़ाई हुई तो मुंह से सच निकला

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में जिस महिला की मौत का कारण परिजन साइलेंट अटैक मानकर ग़म मना रहे थे, उसकी साधारण मौत नहीं हत्या की गई थी। परिजनों को जब पता चला कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके बेटे की बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर की है तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। जिस पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया और उसका पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें पता चला हत्या गला दबाने और गले की हड्डी टूटने से हुई है। पुलिस ने आरोपी बहु और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी उसका चचेरा देवर है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह 2 फोटो देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 2 मार्च की रात हुई थी मौत थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसेला के रहने वाला अनवर ड्राइवरी करता है। वह अपने बेटे आमिर के साथ नोएडा में रहता है। घर में अनवर की पत्नी अनवरी और बेटे आमिर की पत्नी हिना रहती थीं। 2 मार्च की रात आमिर की पत्नी हिना ने पति को फोन किया और कहा अम्मी बोल नहीं रहीं, उनको साइलेंट अटैक आया है। यह सुनते ही आमिर अपने पिता अनवर के साथ गांव आ गया। जहां गमगीन माहौल में अनवरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ननद से हुए झगड़े में मौत की कहानी सामने आई परिवार अनवरी की मौत का गम मना रहा था। 6 मार्च को किसी बात को लेकर हिना और आमिर की बहन का झगड़ा हो गया। ननद और भाभी में हुए झगड़े के दौरान हिना के मुंह से निकल गया जैसे अम्मी को मारा है वैसे ही तुझे मार देंगे। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पहले पुलिस टालमटोल करती रही, लेकिन बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। डीएम के आदेश के बाद 10 मार्च को अनवरी का शव कब्र से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को मंगलवार की देर शाम पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मिली। जिसमें गला दबाने के कारण गर्दन की हड्डी टूटी मिली। इससे यह बात सामने आई कि अनवरी की हत्या की गई थी। पुलिस ने बहु और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया अनवरी की मौत साइलेंट अटैक से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने आमिर की पत्नी हिना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब हत्या किए जाने का कारण पूछा तो पता चला हिना के पड़ोस में रहने वाले लड़के आदिल से प्रेम संबंध थे। हत्या की वारदात को भी दोनों ने मिलकर अंजाम दिया था। 2 साल से थे प्रेम संबंध, सास ने देख लिया पुलिस की पूछताछ के दौरान हिना ने बताया कि आदिल से उसके 2 साल से प्रेम संबंध थे। पति और ससुर अक्सर बाहर रहते थे। घर पर अकेली बुजुर्ग सास थी। सास अनवरी के घर पर न रहने या सोने के समय आदिल उससे मिलने आ जाता था। 2 मार्च की रात को आदिल उसके साथ था। देर रात सास की नींद खुल गई। अनवरी ने आदिल और हिना को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। दोनों की सच्चाई सामने न आए, इसलिए हिना और आदिल ने उसे रास्ते से हटाने का मंसूबा बनाया। दोनों ने अनवरी को पकड़ा और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आदिल अपने घर चला गया, जबकि हिना ने नोएडा में रह रहे अपने पति आमिर को फोन कर कहा कि अम्मा की साइलेंट अटैक से मौत हो गई है। 6 साल पहले हुई थी आमिर की शादी आमिर का हाथरस के गांव कोटा कपूरा की रहने वाली हिना से वर्ष 2020 में निकाह हुआ था। आमिर और अनवर गाड़ी चलाते हैं। जिसके सिलसिले में दोनों अक्सर बाहर रहते हैं। इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए हिना ने पड़ोस में रहने वाले आमिर के चाचा के लड़के आदिल से प्रेम संबंध बना लिए। आदिल गांव में ही रहकर खेती करता है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… फतेहपुर में एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं; पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी फतेहपुर में मां-बेटे और देवर की एक कमरे में लाश मिली है। तीनों के गले पर घाव थे। हाथों की नस कटी हुई थी। पास में ही जहर की पुड़िया भी पड़ी थी। महिला के पति अपनी बेटी की ससुराल गए थे। बुधवार शाम जब घर लौटे तो मेन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर गए तो देखा कि तीनों लोग खून से लथपथ पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी:पूर्व विधायक, बसपा प्रत्याशी सहित कई कारोबारियों के दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन की जांच
    Next Article
    मैनपुरी में खंडी से गेहूं की फसल नष्ट:40 बीघा फसल बर्बाद, ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment