Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में खंडी से गेहूं की फसल नष्ट:40 बीघा फसल बर्बाद, ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाई

    7 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गहियर में गुरुवार सुबह एक बम्बे में खंडी (पानी का कटाव) होने से 40 से 50 बीघा गेहूं की फसल नष्ट होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने सुबह खेतों की ओर पानी का तेज बहाव देखा, जिसके बाद तुरंत जेसीबी बुलाई गई। हालांकि, जब तक जेसीबी मौके पर पहुंची, पानी का तेज बहाव फसलों को भारी नुकसान पहुंचा चुका था। पानी तेजी से गेहूं के खेतों में फैल रहा था, जिससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। किसान हरिओम सिंह ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी और दो-तीन दिन में काटी जाने वाली थी। होली के त्योहार के बाद कटाई का काम शुरू होना था, लेकिन गुरुवार को बम्बे में खंडी आने से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से संपर्क कर खंडी को तुरंत बंद करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसे जल्द नहीं रोका गया, तो बड़ी मात्रा में गेहूं की फसलें नष्ट हो जाएंगी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। एक अन्य किसान जयवीर सिंह यादव ने बताया कि उनके खेत तक अभी पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन जिस तेजी से पानी बह रहा है, कुछ ही देर में उनके खेतों में भी पानी भर जाएगा और उनकी फसल भी नष्ट हो जाएगी। गांव के युवाओं ने घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं, ताकि यह जानकारी अधिकारियों तक पहुंच सके और खंडी को बंद करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहु ने प्रेमी के साथ दबाया था सास का गला:पति से कहा- अम्मी को आया साइलेंट अटैक, ननद से लड़ाई हुई तो मुंह से सच निकला
    Next Article
    प्रयागराज में 'विरासत कला उत्सव' कवि सम्मेलन:देशभक्ति कविताओं पर झूम उठे श्रोता, तिरंगे का रंग छाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment