Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीड़ ने सीओ को पत्थर मारे, कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ा:पुलिस की 4 गाड़ियां तोड़ीं; बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद

    1 day ago

    1

    0

    बदायूं में मंगलवार शाम 7:30 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हो गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कॉन्स्टेबल का सिर फूट गया। इस दौरान पुलिस की कई गाड़ियों और एक एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। विवाद राजा की सीकरी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा लगाने को लेकर शुरू हुआ। सोमवार रात कुछ लोगों ने इस जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह उन लोगों ने आरोप लगाया कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। देखिए 3 फोटो… भीड़ ने एसडीएम और सीओ के सामने किया पथराव सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका और बिसौली CO अंशुमन श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे दिन भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग प्रतिमा को वहीं स्थापित करने पर अड़े रहे। शाम को भीड़ अचानक उग्र हो गई और पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें सीओ अंशुमन श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बावजूद उग्र भीड़ पथराव करती रही। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया पथराव की सूचना पर SP देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, ADM अरुण कुमार, फैजगंज बेहटा, बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज और इस्लामनगर समेत 10 थानों की फोर्स और PAC के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बार SSP अंकिता शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में हमलावरों की पहचान की जा रही है। SSP बोलीं- सरकारी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे SSP अंकिता शर्मा ने बताया- 12 घंटे से गांव के कुछ लोग मूर्ति लगाने की जिद पर अड़े थे। ये लोग ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते थे। पूरे दिन प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। एक व्यक्ति दान में जमीन देने को राजी था, लेकिन कुछ लोग नहीं माने और हमला कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी और कर्मचारी घायल हुए हैं। गाड़ियां भी तोड़ी गई हैं। भीड़ को बल का प्रयोग करके हटाया गया। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। मूर्ति को सुरक्षित रखवा दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9 बजे तक शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर इस बार शुभ संयोग बन रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में मकान गंगा में समाया, डैम ओवरफ्लो, सड़कें डूबीं:सरकारी अस्पताल की छत टपकी, इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी; 75 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, तड़प-तड़पकर मौत:आगरा में खुद फोन करके स्टाफ को बताया, दो टुकड़े होने पर भी एकटक देखते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment