Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मकान गंगा में समाया, डैम ओवरफ्लो, सड़कें डूबीं:सरकारी अस्पताल की छत टपकी, इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी; 75 जिलों में अलर्ट

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं में गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के पार चली गई हैं। एक मकान कटान की चपेट में आकर गंगा में समा गया। रामगंगा नदी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रही है। कई सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी भर गया है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध लबालब भर गए हैं। उनके गेट खोल दिए गए हैं। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने 'तमोलिन पुरवा' बांध का एक हिस्सा कट गया है। इससे दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ललितपुर में खेड़ार नदी का पानी पुल के करीब 3 फीट ऊपर से बह रहा है। सिरसी पुल भी डूब गया है। वाराणसी में गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी भी सभी घाट डूबे हुए हैं। सड़कों और छतों पर अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है। फर्रुखाबाद में 70 से अधिक घरों में गंगा का पानी घुस गया है। 100 से ज्यादा परिवार प्रभावित हैं। इधर, बुधवार तड़के से झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर समेत 10 जिलों में बारिश हो रही है। लखनऊ में रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। महोबा में जिला अस्पताल में पानी भर गया। इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। एक मकान ढहने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। 5 साल की बच्ची घायल हो गई। आज 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 7 जिलों में बहुत भारी और 33 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले, मंगलवार को 69 जिलों में बारिश हुई। वाराणसी में 20 घंटे की बारिश से सड़कें और गलियां पानी से भर गईं। BHU अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया। अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पूर्वी यूपी में बने चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले कुछ दिन तक पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाओं की वजह से फिलहाल तेज या भारी बारिश की संभावना काफी कम है। आज किन जिलों में बारिश हो सकती है, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भागवत अमेरिका में, 29 को मेडिसन स्क्वेयर में कार्यक्रम:न्यूयॉर्क मेयर ममदानी बोले- RSS की रैली को समर्थन नहीं, बांटने वाली विचारधारा का विरोध
    Next Article
    भीड़ ने सीओ को पत्थर मारे, कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ा:पुलिस की 4 गाड़ियां तोड़ीं; बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment