Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाभी की आत्महत्या के बाद देवर ने भी लगाई फांसी:इटावा में पुलिस कार्रवाई की डर से युवक ने जान दी

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के चकरनगर में चंबल घाटी परिक्षेत्र के थाना भरेह अंतर्गत हरौली बहादुर गांव में रविवार रात एक ही परिवार के दो सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पहले भाभी ने घर के अंदर फांसी लगाई, जिसके कुछ समय बाद देवर ने भी कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई के डर से यह कदम उठा लिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। देखिए घटना की तस्वीरें… ग्राम हरौली बहादुर निवासी तारा देवी (28), पत्नी टिंकू दोहरे, रविवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। देर रात बर्तन गिरने की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने तारा देवी को कच्चे मकान की छत की लकड़ी से फंदा लगाकर लटका पाया। घटना की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इसी बीच, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मृतका का देवर अंकित सिंह (22) खेत जाने की बात कहकर घर से निकला। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस केस में फंसने के डर से गांव के बाहर खेत पर एक बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे कर दिया गया है, जबकि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में अभियंता पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:दोषियों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Next Article
    दहेज हत्या में पति समेत 4 दोषियो को उम्रकैद:मऊ कोर्ट ने 10-10 हजार का लगाया जुर्माना, तीन साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment