Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अभियंता पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:दोषियों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार को गण्डक विभाग के अभियंता संघ ने मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन और धरना किया। यह विरोध गण्डक विभाग के बलरामपुर खंड में तैनात जूनियर इंजीनियर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में हुआ। अभियंता संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में अभियंता एकत्र हुए, नारेबाजी की और दोषियों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई की मांग उठाई। दरअसल, बलरामपुर खंड में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार पर विभाग के कुछ दबंग कर्मचारियों द्वारा हमला किया गया था। घटना को गंभीर बताते हुए संघ ने उसी समय अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अभियंताओं में नाराजगी लगातार बढ़ती गई। कार्रवाई के बजाय लीपापोती का आरोप संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी मामले में कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती कर रहे हैं और आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इससे विभाग के अभियंताओं में असुरक्षा का माहौल बन गया है और वे खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। इसी के विरोध में सोमवार को अभियंता मुख्य अभियंता गण्डक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान अभियंताओं ने जोरदार नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संघ ने स्पष्ट कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। मुख्य अभियंता के नदारद रहने पर और बढ़ा आक्रोश धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्य अभियंता के कार्यालय में मौजूद न रहने को लेकर भी अभियंताओं में नाराजगी देखी गई। संघ का कहना है कि इतने गंभीर मामले में जब अभियंता न्याय की मांग लेकर पहुंचे, उस समय अधिकारी का अनुपस्थित रहना गैर-जिम्मेदाराना है। संघ के इस आंदोलन का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर और बलिया समेत कई जिलों में विभागीय कामकाज प्रभावित रहा। अभियंताओं के विरोध के कारण कई जगह नियमित कार्य बाधित हुए। आंदोलन तेज करने की चेतावनी संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों पर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियंताओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व अतिरिक्त महासचिव वी. कुमार यादव ने किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष इंसानु प्रताप, महासचिव रंजीत कुमार, देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष हंसराज, उपमहासचिव सुनील, मण्डल संरक्षक राम सम्भार, सचिव रोशनी वर्मा, प्रजेश द्विवेदी, ए.पी. सिंह (प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्य), प्रांतीय प्रचार सचिव आशीष कुमार, मण्डल अध्यक्ष अमरेन्द्र पटेल, संजीव पटेल, मण्डल अध्यक्ष रजनीकांत राय (आजमगढ़), उपमहासचिव आशीष कुमार (आजमगढ़), तारकेश्वर प्रसाद, शिलाज (बलरामपुर), जितेन्द्र कुमार (बहराइच), गुरु प्रकाश संत (गोण्डा), शंकर मिश्रा, विनोद यादव (बलिया), राधेश्याम भारती (सिद्धार्थनगर), राहुल चौधरी (देवरिया) सहित विभिन्न जिलों और मंडलों के पदाधिकारी व अभियंता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 100 स्थानों पर लगेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम:मेयर ने पी.डी. टण्डन पार्क से भूजल संरक्षण अभियान शुरू किया
    Next Article
    भाभी की आत्महत्या के बाद देवर ने भी लगाई फांसी:इटावा में पुलिस कार्रवाई की डर से युवक ने जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment