Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाहुबली विजय मिश्रा और परिवार को सजा का ऐलान आज:पत्नी, बेटा और बहू भी संपत्ति हड़पने के दोषी, जेल में बंद है पूरी फैमिली

    4 hours ago

    2

    0

    भदोही की ज्ञानपुर से पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा और उनके परिवार को फर्जी कागजात लगाकर जमीन कब्जाने के मामले में दोषी करार दिया गया है। आज सभी को सजा का ऐलान होना है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को विजय मिश्रा, उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी रामलली मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा को दोषी करार दिया था। यह मामला विजय मिश्रा के रिश्तेदार ने दर्ज कराया था। आरोप है कि विजय मिश्रा ने परिवार समेत उनकी पैतृक संपत्ति की दबाव बनाकर जबरन वसीयत कराई। इसके बाद धमकी कब्जा कर लिया। यहीं नहीं, आर्थिक लेनदेन पर नियंत्रण करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया गया था। जमीन धोखाधड़ी के मामले में विजय मिश्रा की पत्नी रामली मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा को गुारुवार को दोषी करार देने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज कोर्ट में दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी–एमएलए कोर्ट लाया गया है। उनके सामने ही सजा का ऐलान होगा। आगरा जेल में बंद है बाहुबली बता दें कि माफिया पूर्व विधायक विजय मिश्रा को भदोही एमपी एमएलए कोर्ट से वाराणसी के एक सिंगर से रेप के मामले में 4 नवंबर 2023 को 15 साल का करावास व 1,10000 जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट में 2 साल 6 महीने के भी सजा मिल चुकी है। फिलहाल वो आगरा के केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा है। बेटा व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भतीजा भी जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा भी गैंगरेप धोखाधड़ी रिश्तेदार की जमीन हड़पने एवं आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी है। फिलहाल वो लखीमपुर खीरी जेल में बंद है। हालांकि विष्णु मिश्रा को आर्म्स एक्ट एवं धोखाधड़ी के मामलों में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। लेकिन अन्य मामलों में उसे बेल नहीं मिली है। बाहुबली के परिवार के अलावा उसका भतीजा 3 बार का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा भी दुष्कर्म पीड़िता को डराने धमकाने एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस समेत अन्य मामलों में आरोपी है। वो जौनपुर जिला जेल में बंद है। विजय मिश्रा ने सिंगर से रेप किया, पूरा मामला पढ़िए… एक गायिका ने मिश्रा पर 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान डरा-धमकाकर कई बार दरिंदगी करने का आरोप लगाया था। गायिका ने मिश्रा के बेटे विष्णु और नाती ज्योति पर भी दरिंदगी का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 3 नवंबर को मिश्रा को दोषी माना था। मगर, बाहुबली के बेटे और नाती के खिलाफ पुख्ता सबूत न होने के चलते उन्हें बरी कर दिया। फिलहाल, विजय आगरा की जेल में, तो बेटा विष्णु लखीमपुर खीरी की जेल में बंद है। इस मामले में बरी होने के बाद भी विष्णु जेल में ही रहेगा, क्योंकि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी केस चल रहा है। साल-2022 में उसके कई ठिकानों से पुलिस और क्राइम ब्रांच ने AK-47 सहित कई हथियारों का जखीरा बरामद किया था। विजय मिश्रा के खिलाफ 83 मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले विजय मिश्रा को आर्म्स एक्ट में 2 बार सजा हो चुकी है। पहली बार- भदोही कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2022 को 2 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 10 हजार का जुर्माना लगाया था। दूसरी बार- प्रयागराज कोर्ट ने 18 मार्च 2023 को 5 साल की सजा सुनाई थी और 10 हजार का जुर्माना लगाया था। कपड़े बदलने के दौरान विधायक कमरे में घुस आया और रेप किया वाराणसी के जैतपुरा की रहने वाली गायिका ने भदोही के गोपीगंज थाने में विजय मिश्रा समेत 3 के खिलाफ 18 अक्टूबर 2020 को FIR दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि विजय मिश्रा 2014 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। तहरीर में उसने 1 जनवरी 2014 से 18 दिसंबर 2015 के बीच अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया था। उसका कहना था कि साल 2014 में विधायक विजय मिश्रा ने एक कार्यक्रम के लिए उसे बुलाया था। ''मुंह खोला, तो अंजाम बुरा होगा'' स्टेज पर जाने से पहले जब वह चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी, उसी समय विजय कमरे में घुस आया और रेप किया। कमरे में रखे असलहों को दिखाकर धमकी दी कि मुंह खोला, तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद विधायक ने अपने बेटे विष्णु और नाती विकास को बुलाकर उसे वाराणसी छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद उन दोनों ने भी रेप किया। फिर 2015 में प्रयागराज के अल्लापुर में अपने घर बुलाकर भी रेप किया। इसके अलावा नौकरी दिलाने का भरोसा देकर होटल में बुलाकर भी विधायक ने शारीरिक शोषण किया। तंग आकर वह 2016 में मुंबई चली गई। मगर, विधायक लगातार वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करता रहा। मैं उसके रसूख और खौफ के चलते चुप रही। लेकिन, अब उसकी हरकतें बर्दाश्त के बाहर हो गई थीं। इसलिए 6 साल बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रही हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक पंकज गुप्ता का काफिला होगा छोटा:सप्ताह में एक दिन यात्रा बंद रखने का भी किया ऐलान, पीएम की अपील के बाद लिया फैसला
    Next Article
    सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की टिप्पणी पर बहराइच में विरोध:ब्राह्मण संगठनों ने की कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment