Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन:NTA भंग करने और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (AIDYO) ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने और NEET पेपर लीक के विरोध में किया गया। जुलूस बदलापुर सब्जी मंडी के पास स्थित संगठन के कार्यालय से शुरू होकर इंदिरा चौक होते हुए बदलापुर तहसील परिसर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार बदलापुर को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक 6-सूत्री मांग पत्र सौंपा। उनकी प्रमुख मांगों में NEET पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों को कड़ी सजा देना, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को समाप्त करना और सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा करना शामिल था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में NEET-UG 2026 के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच के आदेश ने देश में केंद्रीकृत उच्च-स्तरीय परीक्षाओं से जुड़े गहरे संकट को उजागर किया है। छात्र संगठन AIDSO ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की लगातार विफलताओं की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विभिन्न केंद्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितता, हेरफेर और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बार-बार सामने आ रहे हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इतने व्यापक प्रचारित "सुरक्षित" परीक्षा तंत्र को भेदने की क्षमता केवल सामान्य व्यक्तियों में नहीं हो सकती, बल्कि यह संगठित धांधली प्रभावशाली और उच्च-स्तरीय नेटवर्क की संलिप्तता की ओर संकेत करती है। AIDSO और AIDYO का मानना है कि इस दोषपूर्ण और अत्यधिक केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली की लगातार विफलता कोचिंग उद्योग के हितों को बढ़ावा देती है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों पर भारी मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक दबाव पड़ता है। उन्होंने इस चरम भ्रष्टाचार को चिकित्सा शिक्षा के निजीकरण का परिणाम बताया। संगठनों ने जोर दिया कि केवल प्रेस विज्ञप्तियों और अस्पष्ट आश्वासनों से छात्रों और अभिभावकों का विश्वास बहाल नहीं किया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चाची ने भतीजी को हीटर से जलाया:भाई ने पुलिस को फोन किया, बोला- जल्दी आ जाकर बहन को बचा लीजिए
    Next Article
    गोरखपुर में भर्ती दुल्हन की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ रेफर:हॉस्पिटल के ICU में दूल्हे ने भरी थी मांग, शादी हो गई, नहीं आया होश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment