Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भर्ती दुल्हन की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ रेफर:हॉस्पिटल के ICU में दूल्हे ने भरी थी मांग, शादी हो गई, नहीं आया होश

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती दुल्हन पूजा यादव की तबीयत और बिगड़ गई है। हादसे के बाद से ही वह अचेत अवस्था में हैं। गुरुवार को उनके सिर में सूजन भी आ गई थी। केस की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने देर रात लखनऊ हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ के चिनहट रोड पर स्थित केआरएम हॉस्पिटल में पूजा यादव को भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू हो गया है। पूजा के पति शनि यादव भी लखनऊ में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इलाज काफी पैसा खर्च हो चुका है। परिवार ने लगाई मदद की गुहार अब परिवार के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने पूजा के नाम क्यू आर कोड भी जारी किया है। हादसे के बाद से ही अभी तक पूजा को होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि बार-बार वह आंख जरूर खोल रही हैं, लेकिन कुछ भी वह बोल नहीं पा रही हैं। 13 मई को शादी के दिन हुआ हादसा बांसगांव की पूजा शादी वाले दिन 13 मई को बाइक से गिरकर घायल हो गई थीं। इसके बाद अचेत अवस्थ्सा में उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शादी के बाद से ही वह अचेत अवस्था में हैं, उनके सिर में सूजन आने की वजह से डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहां आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। गोरखपुर में दूल्हे ने 13 मई की रात ICU में भर्ती दुल्हन से अस्पताल में शादी की। उसकी मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान पंडित ने मंत्र पढ़े। दोनों को सात वचन दिलाए। रस्मों के दौरान दुल्हन अस्पताल के कपड़ों में बेड पर ही लेटी रही। दोनों की शादी देख परिवार वाले भावुक हो गए। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ भी इस अनोखी शादी का साक्षी बना। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन के गांव पहुंचा। वहां शादी की बाकी रस्में पूरी कीं गईं। दरअसल, 13 मई यानी शादी वाले दिन दुल्हन LLB अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने अपने भाई के साथ बाइक से गई थी। एग्जाम देकर लौटते समय रास्ते में चक्कर आ गया। वह बाइक से गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। सिर पर चोट होने की वजह से डॉक्टर्स ने उसे ICU में भर्ती कर लिया। मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर थाना बांसगांव के हटवार गांव का है। LLB का पेपर देने गई थी दुल्हन, बाइक से गिरी बांसगांव के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से नवंबर 2025 में तय हुई थी। मुहूर्त 13 मई 2026 का निकला। इसी दिन पूजा का एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर था। सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक पूजा को चक्कर आ गया। वह चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ी। उसके सिर में काफी ज्यादा चोट लग गई। खून बहने लगा। भाई ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। बहन को अस्पताल लेकर पहुंचा। गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन अस्पताल में डॉक्टरों ने पूजा का चेकअप किया। सिर पर गंभीर चोट और बेहोशी की हालत की वजह से तुरंत ही ICU में शिफ्ट कर दिया। इस बीच घरवाले अस्पताल पहुंच गए। महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। डॉक्टर्स को बताया गया कि रात में पूजा की शादी है। पूछा कि तब तक वो ठीक हो जाएगी? डॉक्टर्स ने बताया- पूजा खतरे से बाहर है, लेकिन चोट सिर पर लगी है, इसलिए उसे अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा सकती। फिर दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और उसके घरवालों से बात की। उन्होंने तय किया कि शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में ही होगी। सारी रस्में घर में होंगी। सिर्फ सिंदूरदान की रस्म अस्पताल में होगी। इसके लिए परिवार ने अस्पताल के डॉक्टरों से इजाजत भी ली। रात एक बजे अस्पताल में सिंदूरदान किया शाम को सन्नी यादव बारात लेकर दुल्हन के गांव हटवार पहुंचे। यहां द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी कीं। फिर रात करीब 1 बजे दूल्हा सन्नी अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा। साथ में पंडित भी थे। यहां आईसीयू में भर्ती पूजा की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद दूल्हा अपने गांव लौटा और वहां शादी की बाकी रस्में पूरी कीं। घरवालों ने बताया कि दूल्हे सन्नी ने बीए किया है। वह नौकरी की तैयारी कर रहा है। हाल ही में यूपी पुलिस की दौड़ में वह फेल हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन:NTA भंग करने और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन
    Next Article
    कानूनगो हरि शंकर वर्मा की सड़क हादसे में मौत:बाराबंकी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मुंशी घायल; DM-SDM अस्पताल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment