Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिजिटल स्वगणना अभियान की धीमी रफ्तार से डीएम नाराज:गोंडा में 8 दिनों में सिर्फ 9176 लोगों ने किया पंजीकरण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा में भारत सरकार की डिजिटल स्वगणना परियोजना की रफ्तार काफी धीमी चल रही है। 7 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत शुरुआती 8 दिनों में केवल 9176 लोगों ने ही आधिकारिक पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन स्वगणना पूरी की है। प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग निचले स्तर पर होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जिले की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे आम जनता को डिजिटल माध्यम से स्वगणना के लिए प्रेरित करें और अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक बनाएं। गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला जनजागरूकता अभियान के तहत जिले की चारों तहसीलों में प्रशासनिक टीमें सक्रिय हो गई हैं। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक गांवों में जाकर लोगों को डिजिटल स्वगणना की जानकारी दे रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों और नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों और सभासदों के माध्यम से वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे चरण में भी मिलेगा मौका अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 9176 लोगों ने पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले चरण में ऑनलाइन स्वगणना नहीं कर पाएंगे, उन्हें 22 मई से शुरू होने वाले दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। एडीएम ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं पोर्टल पर जाकर सही जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानूनगो हरि शंकर वर्मा की सड़क हादसे में मौत:बाराबंकी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मुंशी घायल; DM-SDM अस्पताल पहुंचे
    Next Article
    विधायक पंकज गुप्ता का काफिला होगा छोटा:सप्ताह में एक दिन यात्रा बंद रखने का भी किया ऐलान, पीएम की अपील के बाद लिया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment