Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भांजी से प्रेम छिपाने के लिए भांजे का गला घोंटा:कानपुर में आरोपी बोला- मारना नहीं चाहता था, उसने बहन से मिलते देख लिया था

    13 hours ago

    1

    0

    “मैं अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता था। डेढ़ साल वहां रहने के बाद करीब दो महीने पहले ही गांव लौटा था। एक दिन मैं कृष्णा की बहन से मिलने गया था। घर के पीछे हम दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बात कर रहे थे, तभी कृष्णा वहां पहुंच गया। उसने हम दोनों को देख लिया। बाद में उसने यह बात अपने पिता से बता दी। उसके पिता ने मुझे समझाया और कहा कि ‘बउआ सुधर जाओ… वरना गलत होगा।’ तब मैंने कहा था कि अब दोबारा ऐसा नहीं होगा।” यह कबूलनामा है, घाटमपुर के कठेठा गांव में 15 वर्षीय प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह की हत्या करने वाले आरोपी आशुतोष सिंह का। मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि कृष्णा की बहन से उसका प्रेम प्रसंग था और इसी बात के खुल जाने के डर ने कृष्णा को मार डाला। शनिवार को कृष्णा को उठाकर आशुतोष ने खेत में पटक दिया। इसके बाद उसके सीने पर चढ़कर हाथों से गला दबाने लगा। जब वह छटपटाने लगा तो उसकी लोअर का नाड़ा निकालकर उसी से गला कस दिया और उसकी हत्या कर दी। दूसरी बार देखे जाने के बाद दिमाग में बैठ गया डर आरोपी ने बताया कि कृष्णा के पिता के समझाने के करीब पांच-छह दिन बाद वह फिर से कृष्णा की बहन से मिलने पहुंच गया था। इसी दौरान कृष्णा ने उसे दोबारा देख लिया। हालांकि, इस बार उसने यह बात अपने पिता से नहीं बताई, लेकिन यह बात आरोपी के दिमाग में घर बैठ गई कि कभी भी राज खुल सकता है। आरोपी आशुतोष ने बताया कि 7 मार्च की सुबह उसकी कृष्णा से कोई खास बातचीत नहीं हुई थी। उसी दिन कृष्णा ने अपने पिता से कहा कि खेत में गाय घुस गई है, उसे निकालने जा रहे हैं। इसके बाद वह उसके पास आया और बोला, “मामा खेत चलोगे?” इस पर वह उसके साथ खेत की ओर चल पड़ा। खेत से लौटते समय अचानक बना हत्या का इरादा आरोपी ने बताया- खेत तक जाते समय उसके मन में हत्या जैसी कोई बात नहीं थी। लेकिन, लौटते समय अचानक उसके मन में यह ख्याल आया कि अगर कृष्णा ने यह बात घर में बता दी तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। उसने बताया कि कृष्णा शारीरिक रूप से उससे कमजोर था। उसने अचानक उसे उठाकर खेत में पटक दिया। इसके बाद उसके सीने पर चढ़कर हाथों से गला दबाने लगा। जब वह छटपटाने लगा तो उसकी लोअर का नाड़ा निकालकर उसी से गला कस दिया और उसकी हत्या कर दी। परिजनों के साथ कृष्णा को खोजने का नाटक करता रहा हत्या करने के बाद आशुतोष अपने घर चला गया। वहां से वह गजनेर में ठेकेदार के पास चला गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। शाम करीब चार बजे जब वह गांव लौटा तो पता चला कि कृष्णा के परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। कृष्णा के चाचा ने आशुतोष को फोन कर कहा कि “बउआ मिल नहीं रहा है, घर आओ।” इसके बाद वह कृष्णा के घर पहुंचा और बाइक से परिजनों के साथ ढूंढने का नाटक करने लगा। इसी बीच देखा तो कृष्णा के पिता उसकी लाश सड़क किनारे रखकर रो रहे थे। खेत के पास मिला था कृष्णा का शव दरअसल, घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी संतोष सिंह के 15 वर्षीय बेटे प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह का शव शनिवार को खेत के पास माइनर किनारे पड़ा मिला था। उसकी लोअर के नाड़े से गला घोंटकर हत्या की गई थी। घटनास्थल के पास किशोर की साइकिल स्टैंड में ताला लगी खड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम परिजनों ने मूसानगर घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- कृष्णा के पिता ने गांव के ही बउरा और प्रभाकर पर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के दौरान परिजनों और संदिग्धों की कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाली। जांच में सामने आया कि आशुतोष की मृतक के घर के नंबर पर काफी बातचीत होती थी। पुलिस ने सोमवार को आशुतोष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रिश्ते में भांजा था कृष्णा, बहन भांजी लगती थी पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि कृष्णा उसकी रिश्तेदारी में भांजा लगता था, जबकि कृष्णा की बहन उसकी भांजी लगती है। वह ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की छात्रा है। इसी रिश्ते के बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और उसी राज के खुलने के डर ने आरोपी को हत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे: मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे आज मंगलवार को कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल बरस रहे हैं। हुरियारे नाचते-गाते और रंग खेलते छह घंटे में 7 किमी की दूरी तय करेंगे। इस बार भैंसा ठेला से रंग नहीं निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी:ओला-उबर पर भी सरकार का कंट्रोल होगा, योगी कैबिनेट से 30 प्रस्ताव पास
    Next Article
    हेपेटाइटिस के डेढ़ दर्जन केस के बाद नहीं जागे जिम्मेदार:बीमारी के कारणों का अब तक पता नहीं, सैंपलिंग भी सुस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment