Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का मऊ में प्रदर्शन:ममता बनर्जी की राष्ट्रपति पर टिप्पणी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

    5 hours ago

    1

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं। उनका इस सर्वोच्च पद तक पहुंचना पूरे देश के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार देश को आदिवासी समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति मिली हैं, जिससे समाज में विशेष उत्साह और सम्मान की भावना है। खरवार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राष्ट्रपति के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान से जुड़ा विषय बताया और इसकी कड़ी निंदा की। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गोंड और खरवार आदिवासी समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी कराने में आ रही गंभीर समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने बताया कि कई जगह अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र जारी न किए जाने के कारण छात्र-छात्राओं और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, मऊ जिले में गोंड-खरवार समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। इस प्रदर्शन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर एसपी ने 17 पुलिसकर्मी निलंबित किए:लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर थे, दरोगा और एक महिला कांस्टेबल भी शामिल
    Next Article
    बहराइच में 9 साल का बच्चा घायल मिला:मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय सड़क किनारे पड़ा था, लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment