Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में हाईवोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी से विवाह की जिद पर उठाया कदम, विवाह कराए जाने की शर्त पर उतरी नीचे

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर एक किशोरी के चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किए जाने का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी किशोरी खम्भे से उतरने को तैयार नहीं हुई। अंततः पुलिस के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। यह प्रेमी जोड़े जौनपुर के शाहगंज के रहने वाले हैं। प्रेमी से विवाह की जिद पर थी अड़ी जिले के दीदारगंज क्षेत्र के बैरकडीह गांव की उत्तर सीवान में स्थित हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर मंगलवार को दोपहर दो बजे नटौली गांव की अनुसूचित बस्ती की एक किशोरी अचानक चढ़ गई। किशोरी अपने प्रेमी से विवाह की जिद पर अड़ी हुई थी। घटना को सबसे पहले आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा। जिसके बाद शोर मचाया गया और देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और बार-बार यही कहती रही कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। हाईवोल्टेज खम्भे पर चढ़ने के कारण लोगों में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने भी काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। अंततः पुलिस ने किशोरी को आश्वासन दिया कि उसकी बात सुनी जाएगी। उसके प्रेमी से विवाह के संबंध में उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद किशोरी ने भरोसा जताते हुए खम्भे से नीचे उतरने का निर्णय लिया। किशोरी के नीचे उतरते ही पुलिस उसे अपने साथ शाहगंज कोतवाली ले गई। जहां पूछताछ और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना का पुतला फूंक रहे करणी सेना के पदाधिकारी झुलसे:पेट्रोल डालते ही भड़की आग, योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article
    नकली सिगरेट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:ITC कंपनी के मैनेजर ने ग्राहक बनकर पकड़ा, इंडिया में बैन सिगरेट भी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment