Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दूसरे दिन भी पूल पार्टी में दिखा उत्साह:बॉलीवुड गानों पर मचा धमाल, जमकर नाचे युवा, मनाई होली

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शिप्रा लॉन में होली पार्टी के दूसरे दिन भी शहर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग वेन्यू पर पहुंचने लगे। सभी ने इस होली इवेंट के सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र पूल पार्टी और रेन डांस में जमकर इंजॉय किया। साथ ही लाइव डीजे और बॉलीवुड गानों खूब डांस किया। 'रंग दे गोरखपुर' इवेंट में शाम तक रौनक बनी रही। सभी लोग व्हाइट ड्रेस में लॉन पहुंचे। अलग- अलग ग्रुप्स में इंजॉय किया। सेल्फी ली और रील वीडियो शूट करवाया। हर तरफ होली की रौनक देखने को मिली। पानी की बौछार से की मस्ती दूसरे दिन भी शिप्रा लॉन के गेट से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तमाम लोग पहले दिन इतना इंजॉय किया कि दूसरे दिन भी दोस्तों के साथ पहुंच गए। भारी संख्या में पूल में उतरकर युवाओं ने खूब डांस किया। एक- दूसरे के ऊपर पानी की बौछार मारकर मस्ती करते नजर आएं। इतना ही नहीं पूल के अंदर ही सेल्फी और वीडियो बनाने का सिलसिला जारी रहा। अंदर जाने के बाद कोई बाहर निकलने को तैयार नहीं था। रेन पार्टी में जमकर थिरके ऑर्गनाइजर ने इवेंट को शानदार बनाने के लिए दो जगहों पर रेन की व्यवस्था कर रखी थी। पानी की हल्की बूंदों में भीगते हुए बॉलीवुड गानों पर सभी ने मिलकर खूब इंजॉय किया। डांस से किसी के कदम रुकने को नाम ही नहीं ले रहे थे। सेल्फी और वीडियो का क्रेज आज के समय में किसी इवेंट का अहम हिस्सा सेल्फी और वीडियो है। दूसरे दिन भी इसके लिए युवाओं में क्रेज देखने को मिला। सभी ने सपने दोस्तों के साथ सेल्फी ली। इसके साथ ही जगह-जगह रील वीडियो शूट करवाते हुए नजर आएं। शानदार रिस्पॉन्स मिला इवेंट ऑर्गनाइज करने वाली कंपनी AJ क्रिएशंस के फाउंडर अर्पित राज गुप्ता ने बताया- रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा है। फैमिली, फ्रेंड्स हर किसी के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पुलिस की सिक्योरिटी भी तैनात है। साथ फ्री कलर, फ्री स्नैक्स और फ्री फोटोशूट भी अवेलेबल हैं। उत्साह को देखते हुए हमने इस प्रोग्राम को 2 दिनों के लिए ऑर्गनाइज करवाया था। युवाओं का जोश देखकर बहुत अच्छा लगा। अब अगले साल के लिए कुछ और नया पेश करने की कोशिश की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डीसीएम ने पिकअप को मारी टक्कर:शराब लेकर जा रही थी, ड्राइवर गंभीर घायल, गाड़ी जब्त
    Next Article
    जब जीवन बन जाए रंगों का उत्सव:रंगों का प्रभाव हमारी भावनाओं और संवेदनाओं पर पड़ता है, मनुष्य स्वयं रंगों का एक फव्वारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment