Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से राज्यसभा जाएंगे:9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बिहार से राज्यसभा जाएंगे। इनके अलावा, शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया:इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम; जीते तो पहले LGBTQ सांसद होंगे तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग; जम्मू-कश्मीर में खामेनेई की हत्या का विरोध:दुबई से 149 यात्री दिल्ली और 217 चेन्नई लौटे; दिल्ली से 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    चंद्र ग्रहण शुरू, शाम 6.47 बजे तक रहेगा:देशभर में मंदिरों के कपाट बंद, शाम 7 बजे खोले जाएंगे, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली उत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment