Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिला समिति में इस बार नए चेहरे संभावित:महानगर क्षेत्र के दावेदारों के नाम पर मंथन, मार्च अंत तक हो सकती है घोषणा

    3 hours ago

    1

    0

    भाजपा जिला कार्यसमिति में इस बार नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसके लिए महानगर क्षेत्र के दावेदारों के नाम पर भी मंथन शनिवार को पूरा हो गया। गंगापार व यमुनापार क्षेत्र के लिए नामों पर मंथन और संभावितों की सूची दो दिन पहले ही तैयार कर पर्यवेक्षक लखनऊ चले गए। कहा जा रहा है कि मार्च अंत तक जिला कार्यसमिति की घोषणा हो सकती है। महानगर कार्यालय में पहुंचे दिग्गज प्रयागराज महानगर क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक बनाई गईं प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा शनिवार को प्रयागराज पहुंचीं। यहां महानगर कार्यालय में उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों से संवाद किया। इसमें शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महापौर गणेश केशरवानी, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, इलाहाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मंथन के बाद लखनऊ रवाना इसमें दावेदारों के नामों पर मंथन किया और उनकी राय जानी। उन्होंने फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह से फोन पर वार्ता कर उनका मत लिया। इसके बाद तय किए गए नामों की सूची लेकर लखनऊ रवाना हो गईं। जिलाध्यक्ष करेंगे घोषणा अब यह प्रस्तावित नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व की सहमति पर जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति की घोषणा करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मार्च के आखिरी में जिला कार्यसमिति की घोषणा हो सकती है। इन्हें बनाया गया था पर्यवेक्षक महानगर इकाई के लिए प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, गंगापार के लिए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और यमुनापार के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। जिला समिति में अध्यक्ष सहित 90 पदाधिकारी और सदस्य होंगे। इनमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे। पदाधिकारियों में कम से कम 7 महिलाएं और दो अनुसूचित जाति/जनजाति से होंगे। इसमें पिछड़ा वर्ग को जिला समीकरण के अनुसार समावेश रखा जाएगा। 90 सदस्यों में 30 महिलाएं होंगी। इसके अलावा 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों को नियुक्त किए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल अरेस्ट ठगी में आजमगढ़ से आरोपी गिरफ्तार:38 लाख की ठगी का मामला, चंडीगढ़ पुलिस को 10 मार्च तक ट्रांजिट रिमांड
    Next Article
    अयोध्या कैंट स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक:जीआरपी जवान ने तुरंत दिया CPR, सांसें लौटीं; एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment