Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी शुरू:हरदोई में हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कार्यालय पर मंगलवार दोपहर आयोजित बैठक में 6 से 12 अप्रैल तक चलने वाले विधानसभा-वार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने भाजपा के इतिहास के विषय पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को मुंबई के समंदर किनारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में जिस दीपक को प्रज्ज्वलित किया गया था, उस दीपक की आभा आज भारत को विकसित भारत के पथ पर आगे बढ़ा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर को कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक जीवंत परिवार है, जहां संगठन और कार्यकर्ता एक-दूसरे के पूरक हैं। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इसके तहत 06 अप्रैल को सभी पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 6 और 7 अप्रैल को समस्त बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे और महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद, 8 और 9 अप्रैल को जिला सम्मेलन का आयोजन होगा, जबकि 07 से 12 अप्रैल तक बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अजय शुक्ला, आकाश सिंह, अल्का गुप्ता, महेंद्र सोनी, शिवराज बाबा, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, दीपा विश्वास, निर्देश राजपूत, आदित कुशवाहा, सत्यम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाउंपुर, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह, आशुतोष आज़ाद, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव और नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी पुलिस ने अमेरिकन गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा:मादक पदार्थ तस्कर अंकित तुत्तल का चकेरी में 2 Km लंबा जुलूस निकाला
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बदला मौसम, धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी:ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर, गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment