Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली हो गया':सपाई बोले- किसी को भूखा नहीं सोने देंगे, लखनऊ में उपले बांटे: पुलिस से झड़प

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सपाइयों ने LPG गैस की किल्लत के बीच उपले बांट कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। विधान भवन के सामने बापू भवन चौराहे के पास जमीन पर बैठकर ढेर सारे उपले रखकर प्रदर्शनकारी चिल्ला रहे थे- उपले ले लो, उपले ले लो। सपाइयों को उपला बांटता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शन कर रहे राम प्रकाश मौर्या ने कहा- सिलेंडर की कीमत से आम जनता परेशान है। सरकार को गरीबों की आम जनता की कोई चिंता नहीं है। भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर हमारे घरों के किचन से खाली हो गया है। हमारे पास उपलों का भरपूर स्टॉक हम लोग वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में विधान सभा पर निशुल्क उपले बांट रहे हैं। भारी मात्रा में हमारे पास उपले का स्टॉक मौजूद है। हमने अपने गांव के लोगों से कहकर उपले तैयार करवाए हैं। गांव से लाकर उपले शहरों में बांट रहे हैं। प्रतिदिन अपने गांव से उपले लाकर शहर में बाटेंगे और किसी को भी भूखा नहीं रहने देंगे। भाजपा भूख से तड़पा-तड़पा कर आम जनता को मारना चाहती है। ऐसे संकट के समय में हम देश के साथ खड़े हैं। हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी भूखा सोए। भाजपा सरकार की आंख खोलने का काम करेंगे प्रवेश यादव ने कहा- घरों से सिलेंडर गायब हो गए हैं। भाजपा के यही अच्छे दिन हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हैं। यह बता रहे हैं कि 20 दिन का स्टॉक बचा है। यही अच्छे दिन भाजपा के हैं। हम लोग छात्र हैं। जानते है कि हॉस्टल में और किराए पर रहने वाले छात्रों की स्थिति बेहद खराब है। उनके लिए चुनौती है। कहां से लकड़ी लाएं। कंडे की व्यवस्था करें। अयोध्या जैसी रसोई बंद हो गई। कोई भी एजेंसी देख लीजिए। लंबी-लंबी लाइन लगी है। कंडे की व्यवस्था करके भाजपा सरकार की आंख खोलने का काम करेंगे। पुलिस ने उपले बांटने से रोका समाजवादी छात्र सभा के लोगों को पुलिस ने उपले बांटने से रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पाए गए उपले भी जब्त कर लिए। प्रदर्शनकरियों ने पुलिस के ऊपर अभद्रता करने और उपला छीनने का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विद्युत संविदा कर्मियों ने की ईएसआई-ईपीएफ की मांग:शाहजहांपुर में बैठक में समस्याओं के जल्द समाधान नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत:पत्नी की दवा लेने गया था बाजार, घर पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment