Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विद्युत संविदा कर्मियों ने की ईएसआई-ईपीएफ की मांग:शाहजहांपुर में बैठक में समस्याओं के जल्द समाधान नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने रोजा स्थित एक मंदिर परिसर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने ईएसआई कार्ड और ईपीएफ भुगतान सहित संविदाकर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने अब तक संविदाकर्मियों को ईएसआई कार्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसके अतिरिक्त, संविदाकर्मियों का ईपीएफ भी नहीं निकल पा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। संगठन के मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल ने सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया। संविदा कर्मचारियों को शामिल करने की मांग विद्युत संविदा मजदूर संगठन की यह सभा प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आउटसोर्सिंग संविदा सेवा निगम में विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को शामिल करने की मांग की। उन्होंने वर्ष 2017 में छंटनी का हवाला देकर निकाले गए निर्दोष संविदा कर्मियों को काम पर वापस लेने की भी मांग रखी। बैठक में 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके स्वस्थ कर्मचारियों को काम पर वापस लेने और कार्य करने की आयु सीमा 60 वर्ष करने की मांग भी की गई। शाहजहांपुर मंडल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वर्तमान कार्यदायी संस्था ग्लोबल कंपनी द्वारा ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र उपलब्ध कराने की बात कही गई। साथ ही, ईएसआई कार्ड को जिले के किसी भी निजी अस्पताल से संबद्ध करने की मांग भी उठाई गई। उपकेंद्रों के कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग शाहजहांपुर मंडल में पूर्व में कार्यरत ओरियन कंपनी और बेसिल कंपनी द्वारा कर्मचारियों के इस्तीफा न देने के कारण ईपीएफ अकाउंट मर्ज न होने और फंड न निकलने की समस्या का अतिशीघ्र समाधान करने की मांग की गई। मध्यांचल द्वारा संविदा कर्मचारियों का ओरियन कंपनी का 14 माह का ईपीएफ भुगतान सीपीसी मध्यांचल द्वारा जल्द से जल्द देने की बात कही गई। इसके अलावा, शाहजहांपुर मंडल के सभी उपकेंद्रों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 साल में जनता भाजपा सरकार से तंग:सहारनपुर में भाटी बोले–जाति-धर्म देखकर चलता है बुलडोजर, पुलिस भी हो गई है पक्षपाती
    Next Article
    'भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली हो गया':सपाई बोले- किसी को भूखा नहीं सोने देंगे, लखनऊ में उपले बांटे: पुलिस से झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment