Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने की कगार पर':बरेली पहुंचे PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री बोले- मोदी ने देश को तोड़ दिया

    13 hours ago

    1

    0

    UGC के समर्थन में इस्तीफा देने वाले PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री रविवार को एक बार फिर बरेली पहुंचे। उन्होंने कैंट स्थित परशुराम धाम में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। दर्शन के बाद अग्निहोत्री ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा- भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने की कगार पर है। ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम भेदभाव और दंगों के डर पर चुनाव जीतते आए हैं। मोदी ने देश को तोड़ दिया है। 25 दिन में नए पार्टी बनाएंगे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- मैं जल्द ही एक नई राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहा हूं। मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बीजेपी का कोर वोटर, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत जनरल और ओबीसी वर्ग शामिल था, अब उससे अलग हो चुका है। यह समय की मांग है कि एक नया राजनीतिक विकल्प सामने आए। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सलाह ली जा रही है और अगले 20 से 25 दिनों के भीतर पार्टी का नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार कर भारत निर्वाचन आयोग को आवेदन कर दिया जाएगा। बीजेपी के 60 प्रतिशत पदाधिकारी मेरे साथ आने को तैयार बीजेपी अब समाप्त हो चुकी है और उसके कई पदाधिकारी हमारे संपर्क में हैं। पार्टी का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है। मैंने कल ही एक ईमेल आईडी जारी की थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अब तक प्राप्त आवेदनों में से लगभग 60 प्रतिशत लोग बीजेपी के वर्तमान पदाधिकारी हैं। वे सभी पार्टी छोड़कर हमारे साथ जुड़ने को तैयार हैं। केंद्र सरकार के रूप में बीजेपी अब अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है।” सरकार ने सनातनों के साथ धोखा किया इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने 2018 के चर्चित सुभाष काशीनाथ महाजन बनाम महाराष्ट्र राज्य केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि बिना प्रारंभिक जांच के गिरफ्तारी नहीं होगी और अग्रिम जमानत का प्रावधान रहेगा। लेकिन तत्कालीन सरकार ने 85 प्रतिशत जनरल और ओबीसी वर्ग की भावनाओं को नजरअंदाज करते हुए धारा 18A जोड़कर कानून को और कठोर बना दिया। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल हिंदू-मुस्लिम भेदभाव और दंगों के भय के आधार पर चुनाव जीतते आए हैं। मीडिया को ब्लैकआउट कर सच छिपाया जा रहा दिल्ली में रुचि तिवारी के साथ हुई घटना पर दुख जताते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- मैं उनसे मिला हूं और पूरा देश उनके साथ है। सरकार ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपनाकर राजनीति कर रही है। वहीं, ‘अपस्टाइन फाइल्स’ मुद्दे पर उन्होंने कहा- विदेशों में इस मामले को लेकर लोग इस्तीफे दे रहे हैं, लेकिन यहां मीडिया को ब्लैकआउट कर सच छिपाया जा रहा है। अगर मोबाइल और कपड़े तक बदलवाकर बैठकें हो रही हैं, तो निश्चित रूप से दाल में कुछ काला है। इस्तीफा नहीं दे सकते तो कम से कम मुंह खोलो अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी ही बिरादरी के ‘सफेदपोश’ लोगों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- मैं अपने ब्राह्मण समाज के सफेदपोश लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपमें जरा भी ब्राह्मणत्व नहीं बचा है? अगर मेरे बारे में कोई इस तरह की बात कहता, तो मैं तत्काल इस्तीफा दे देता। आप लोगों की चुप्पी के कारण ही बेटियों की बेइज्जती हो रही है। यदि एक व्यक्ति भी मजबूती से खड़ा हो जाए, तो परिस्थितियां बदल सकती हैं। ----------- ये भी पढ़ें- अखिलेश बोले- बहुजन समाज से पुराना रिश्ता...आगे भी काम करेंगे:नसीमुद्दीन को सपा जॉइन कराई; क्या मायावती को ऑफर दिया? पश्चिम यूपी में मुस्लिमों के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया है। रविवार को अखिलेश यादव उन्हें साथ लेकर लखनऊ में सपा कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी की सदस्यता दिलाई। नसीमुद्दीन के साथ 15,758 लोगों ने भी सपा जॉइन की। इसमें ज्यादातर बसपा कार्यकर्ता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन:बालाजी एंटरप्राइजेज ने जीता सीजन-13 का खिताब
    Next Article
    5 दिन बाद कार चालक का शव नहर से मिला:पुलिस ने क्रेन से कार निकाली, हत्या या हादसा जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment