Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का बंगाल के लिए घोषणा पत्र जारी:इसे भरोसे का पत्र नाम दिया, शाह बोले- ममता घुसपैठियों और गुंडों की वजह से सरकार में

    8 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल के लिए घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे 'भरोसे का पत्र' नाम दिया है। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- बंगाल की जनता के लिए पिछले 15 साल कालरात्रि के बुरे सपने के समान रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- TMC से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। आज कोलकाता में TMC के ‘भय राज’ से बंगाल को मुक्त करने के आधार, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ का विमोचन करूंगा। इधर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों पार्टियों ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की थी। अब AIMIM चुनाव में अकेले उतरेगी। AIMIM के X हैंडल पर लिखा गया- हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों ने यह दिखा दिया है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिसमें मुसलमानों की निष्ठा या ईमानदारी पर सवाल उठाए जाएं। बंगाल में 23- 29 अप्रैल को वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सिंगल फेज में मतदान बंगाल में वोटिंग दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि तमिलनाडु में सभी सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। भाजपा आज पश्चिम बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में जनसभा और खड़गपुर में रोड शो करेंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में वोटिंग खत्म हुई। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशक्तियों की Meeting: US-Iran वार्ता के लिए Islamabad में Lockdown, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
    Next Article
    राज्यसभा सांसद बने CM नीतीश:शपथ के बाद संजय झा ने साइन करने के लिए दिया पेन; मुख्यमंत्री ने पूछा- हो गया..चलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment