Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज अयोध्या आएंगे:रामलला का दर्शन करने जाएंगे, 15 जिलों के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को अयोध्या आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अयोध्या का ये उनका पहला दौरा है। वह राम लला का दर्शन पूजन करने जाएंगे। उसके बाद 15 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में होगी। बैठक खत्म होने के बाद वे वापस लौट जाएंगे। पंकज चौधरी सुबह में करीब 11 बजे सड़क से अयोध्या पहुंचेंगे। बाराबंकी जिले की सीमा से लेकर रुदौली विधानसभा क्षेत्र तक 42 स्थानों पर उनका स्वागत होगा। अशरफपुर गंगरेला पेट्रोल पंप के पास प्रदेश अध्यक्ष पर फूल बरसाए जाएंगे। इसकी अगुवाई विधायक रामचंद्र यादव करेंगे। यहां से निकलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कूढ़ासादात जाएंगे। वहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। हारी हुई सीटों को जीतने पर होगा मंथन लोकसभा चुनाव में भाजपा को अयोध्या-फैजाबाद में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा, फैजाबाद संसदीय क्षेत्र को भी बचा नहीं पाई थी। 20 में से मात्र आठ सीटें ही आई थी, जबकि इसके पहले के चुनाव यानी 2019 में भाजपा 17 सीटों पर जीती थीं। भाजपा ने पंकज चौधरी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर हारी हुई सीटों को जीतने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। पंकज चौधरी आज पार्टी के पदाधिकारियों से बात कर कैसे खोई हुई सीटों को वापस पाया जाए। इस पर मंथन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 14 तक बढ़ी स्कूलों की छुट्टी:7 डिग्री आया तापमान, सूरज की किरणों से छटी धुंध
    Next Article
    संतकबीरनगर में ठंड से राहत, धूप निकली:सुबह का तापमान 9 डिग्री, दोपहर तक 20 डिग्री पहुंचने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment