Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का दावा- राहुल-प्रियंका में मतभेद:कांग्रेस में 2 गुट बने; INDIA ब्लॉक रैली में बोलने नहीं दिया, 8 नेताओं ने स्पीच दी थी

    11 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस में दो गुट बन चुके हैं, जिसकी वजह राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्राने आरोप लगाया कि राहुल ने अपनी बहन को INDIA ब्लॉक के दो प्रदर्शनों में बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका को आगे बढ़ाने पर वे खुद पीछे हो सकते हैं। कांग्रेस की ओर से अभी इस पर जवाब नहीं आया है। दरअसल, INDIA ब्लॉक ने शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था। इसके बाद रविवार को इसी मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली बुलाई गई थी। प्रियंका ने दोनों ही मौकों पर भाषण नहीं दिया था। भाजपा का दावा- प्रियंका गांधी नाखुश दिखीं BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो कहा कि प्रियंका गांधी मॉक पार्लियामेंट और रामलीला मैदान की रैली में नाखुश दिखीं। उन्होंने सवाल किया- क्या गांधी परिवार के भीतर ही कोई राजनीतिक खेल चल रहा है? क्या राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका वाड्रा को नेता के तौर पर आगे बढ़ाने पर वे पीछे हो सकते हैं? क्या इसी वजह से गांधी परिवार में प्रियंका वाड्रा का वोट भी चुरा लिया गया है? रैली में राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे राहुल ने इंडिया ब्लॉक की रैली में कहा कि करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे। रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी। SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हुए थे। SIR विवाद पर विपक्ष के 6 सवाल और चुनाव आयोग के जवाब ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च:नड्डा बोले- आज के दिन सिखों का नरसंहार हुआ, राहुल अपनी राजनीति के लिए शहीदों को भूले INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा ने आज दिल्ली समेत देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चक्रवात मुरासु चेन्नई से 260km दूर:आज रात आंध्र तट से टकराएगा, MP-छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश; यूपी के 10 शहरों में कोहरा
    Next Article
    उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया:कहा- 14 दिन में मांगें नहीं मानीं तो समर्थन वापस लेंगे; मंत्री पद न मिलने से नाराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment