Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कामचोर बूथ अध्यक्षों को साइडलाइन करेगी:कार्यकर्ता घर-घर जाकर SIR लिस्ट जांचेंगे, पंकज चौधरी बोले- समय पर ही होंगे चुनाव

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयारी में जुटी है। पार्टी अब हर घर दस्तक देकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (वेरिफिकेशन) अभियान चलाएगी। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग की तैयार SIR सूची लेकर घर-घर जाएंगे। इसका वैरिफिकेशन करेंगे। इसका मकसद पार्टी विचारधारा से जुड़े हर नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराना है। भाजपा उन बूथ अध्यक्षों की भी पहचान में जुटी है, जो काम में लापरवाही बरत रहे हैं। यह फैसला शनिवार को भाजपा के लखनऊ प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की। महामंत्री का मंत्र- 'वोटर लिस्ट का काम सुधरा, तो जीत की पहली सीढ़ी चढ़ गए' बैठक में महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने चुनावी रोडमैप सामने रखते हुए कहा, " अगर हम मतदाता सूची का सत्यापन और नए नाम जुड़वाने का काम सफलतापूर्वक कर लेते हैं, तो समझिए हम विधानसभा चुनाव की पहली सीढ़ी चढ़ गए।" उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए- नॉन-एक्टिव बूथ अध्यक्षों की छुट्टी होगी- प्रत्येक बूथ पर अध्यक्षों का वेरिफिकेशन होगा। जो बूथ अध्यक्ष सक्रिय नहीं हैं, उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा। इसके बाद जिला स्तर पर इनके सम्मेलन होंगे। नेताओं को 7 से 10 दिन का प्रवास- प्रदेश पदाधिकारियों को अब आराम करने की इजाजत नहीं होगी। उन्हें हर महीने 7 से 10 दिन जिलों में प्रवास करना होगा। इसी तरह जिलाध्यक्ष मंडलों में और मंडल की टीमें बूथों पर जाकर कैंप करेंगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- उत्तर प्रदेश में समय से पहले (प्री-मैच्योर) चुनाव नहीं होंगे। अभी विधानसभा चुनाव में करीब आठ महीने का समय है, इसलिए सभी पूरी तैयारी में जुट जाएं। ‘विपक्ष के झूठ को तथ्यों से फेल करें कार्यकर्ता’ प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा- विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सोशल मीडिया और जनता के बीच जाकर विपक्ष के इस नेरेटिव को तथ्यों के आधार पर फेल करें। वरिष्ठों को मिलेगी कमान, जमीनी स्तर पर सहज रहने की सलाह चौधरी बोले- बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से अनुभव लें पंकज चौधरी ने कहा कि चुनावी तैयारियों या आगामी अभियानों में पुराने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लिया जाए और उन्हें जिम्मेदारी दी जाए। पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे जनता और कार्यकर्ताओं के बीच प्रवास के दौरान बेहद सरल व्यवहार रखें। बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय राय, अभिजात मिश्रा, गीता शाक्य, शंकर लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अर्चना पांडेय, प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, सहजानंद राय, बसंत त्यागी, विजय शिवहरे और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा आने वाले दिनों में केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि जनविश्वास बढ़ाने के लिए इन कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित करेगी: ------------- ये भी पढें- यूपी में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बने:सरकार ने कहा- बड़े फैसले नहीं ले पाएंगे; प्रधानों की नियुक्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेंडिंग यूपी सरकार ने प्रधानों के बाद पहली बार अब सभी मौजूदा 75 जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बना दिया है। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार की शाम 7:30 बजे आदेश जारी कर दिया। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया- जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार, 11 जुलाई को समाप्त हो रहा था। इससे पहले सरकार ने उन्हें प्रशासक बना दिया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में आईटी कंपनी मालिक समेत 4 की मौत:उत्तराखंड घूमने जा रहे थे; कार DCM में घुसी, चकनाचूर; अंदर फंसे तड़पते रहे
    Next Article
    7 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या:गाजियाबाद में घर के बाहर से उठा ले गए, मॉल में मिला अर्धनग्न शव; 3 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment