Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या:गाजियाबाद में घर के बाहर से उठा ले गए, मॉल में मिला अर्धनग्न शव; 3 पर FIR

    19 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में शुक्रवार को 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। देर रात करीब 1 बजे उसकी लाश एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में अर्धनग्न और खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची का सिर कुचला हुआ था, जबकि गले पर भी चोट के निशान थे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची शाम करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला तो देर रात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक बच्ची को निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की ओर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने बेसमेंट में तलाश की, जहां बच्ची का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। घटना जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानिए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे बच्ची के परिजन नंदग्राम थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और निर्माणाधीन मॉल में मजदूरी करते हैं। मॉल परिसर में ही उनका परिवार रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर रात करीब 1 बजे डायल-112 पर बेसमेंट में शव मिलने की सूचना मिली। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने मॉल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में तीन युवक बच्ची को बेसमेंट की ओर ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद बेसमेंट की तलाशी ली गई, जहां बच्ची का शव मिला। परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसका सिर कुचला हुआ था, गले पर खरोंच के निशान थे और शरीर से खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मां बोली- बेटी की लाश मिली तो शरीर पर कपड़े नहीं थे बच्ची की मां ने बताया, "मेरी बेटी 7 साल की थी। वह शुक्रवार शाम से लापता थी। रात में उसकी लाश मिली। जब शव मिला, तब उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके साथ तीन लोगों ने गलत काम किया।" डीसीपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद डीसीपी सिटी धवल जायसवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी बोले- नशे में किया था दुष्कर्म डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। रात में दो आरोपियों को मॉल से कुछ दूरी पर हिरासत में ले लिया। जबकि उनका एक साथी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मजदूर हैं और पास की दूसरी बिल्डिंग में काम करते हैं। उन्होंने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद बच्ची को बेसमेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस बोली- आरोपियों ने जुर्म कबूल किया डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था:क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगे? सपा-कांग्रेस पर भड़के अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सुबह 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, याद करिए, इन लोगों ने हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा कामचोर बूथ अध्यक्षों को साइडलाइन करेगी:कार्यकर्ता घर-घर जाकर SIR लिस्ट जांचेंगे, पंकज चौधरी बोले- समय पर ही होंगे चुनाव
    Next Article
    वंदे भारत में यूपी कांग्रेस प्रभारी को दिया घटिया दूध:बोले- किराया प्रीमियम और दूध केमिकल जैसा; रेलमंत्री से शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment