Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई:हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भगवान बुद्ध को नमन किया

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बब्बन ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा और करुणा के संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि बुद्ध ने दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया, जिस पर चलकर समाज में समरसता और बंधुत्व की स्थापना संभव है। बब्बन ने बुद्ध के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शांति की शुरुआत स्वयं के भीतर से होती है। यदि मन में शांति नहीं है, तो बाहर शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने 'अप्प दीपो भव' (अपना दीपक स्वयं बनो) के संदेश को आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आत्मनिर्भरता और जागरूकता का प्रतीक बताया। जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि इस बुद्ध पूर्णिमा पर केवल दीपक न जलाएं, बल्कि अपने भीतर करुणा का दीप प्रज्वलित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने को कहा कि वे अपने शब्दों से किसी को आहत नहीं करेंगे, घृणा का उत्तर प्रेम से देंगे और समाज में सद्भावना फैलाएंगे। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला सह कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी आयुष कुमार सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री आशुतोष बाजपेई, जिला संयोजक सोशल मीडिया अनुराग श्रीवास्तव, सह संयोजक ऋतुराज त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, अनुराधा मिश्रा, सुजीत सिंह, आदेश शुक्ला, ऋषभ त्रिपाठी, रामजी गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल चलो अभियान में शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य, सख्त निर्देश:सीडीओ नेहा बंधु सख्त, एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं
    Next Article
    बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत:इटावा में सड़क हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment